Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

छिन्दवाड़ा में कांग्रेस का सातों सीट पर क्लीन स्वीप, एक भी सीट नही जीत पाई भाजपा

कोई लहर ना कोई फेक्टर रहा कमलनाथ के सी एम बनने की संभावना का असर

Metro City Media

छिन्दवाड़ा में सातों सीट पर कांग्रेस की जीत

  • छिन्दवाड़ा –  कमलनाथ 36  हजार 594  वोट से जीते
  • सौसर   –  विजय चौरे 11 हजार 942 वोट से जीते
  • पांढुर्ना- नीलेश उइके 10 457 वोट से जीते
  • परासिया- सोहन वाल्मीकि 1 हजार 792 से जीत
  • अमरवाड़ा- कमलेश शाह 25 हजार 86 से जीत
  • चौरई -.  सुजीत चौधरी 8 हजार 134 से जीत
  • जुन्नारदेव –   सुनील उइके 2 हजार 329 से जीत

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

विधानसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस के लिए चौकाने वाले रहे हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्यप्रदेश में सरकार  बनाने लायक बहुमत के आंकड़े के आस- पास भी नही पहुंच पाए और भाजपा ने  बम्पर जीत दर्ज कर 230 में से 164 सीट हासिल की है।  कांग्रेस को मात्र 64 सीट मिली हैं। कांग्रेस को मध्यप्रदेश के किसी भी अंचल से लीड नही मिली हैं। इतना जरूर है कि उनके गृह जिले छिन्दवाड़ा की सातों सीट निकल गई है। छिन्दवाड़ा में कांन्ग्रेस के गढ़ में भाजपा सेंध नही लगा पाई यहां उसे सात में से एक सीट भी नही मिली हैं। यहाँ भाजपा की कोई लहर काम आई ना ही लाडली बहना का फेक्टर बल्कि कमलनाथ के सी एम बनने की संभावना का खासा असर रहा है।

यहां सातों सीट में भाजपा के विवेक बंटी साहू, नाना मोहोड़, प्रकाश उइके, लखन वर्मा, मोनिका बट्टी, ज्योति डेहरिया, नत्थन शाह चुनाव हार गए हैं।छिन्दवाड़ा में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप किया है। इनमे दो सीट छिन्दवाड़ा और अमरवाड़ा ही क्रमशः 36 और 25 हजार वोट से जीते हैं।जबकि अन्य पांच सीट में हार- जीत का अंतर बहुत ज्यादा नही रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ स्वयं छिन्दवाड़ा सीट  36 हजार 594 वोट से जीते हैं। यहां उन्हें 1 लाख 32 हजार 302 और  भाजपा के विवेक बंटी साहू को  95 हजार 708 वोट मिले हैं। दोनो के बीच हार-  जीत का बड़ा अंतर 36 हजार 594 वोट का रहा है।

अमरवाड़ा में कमलेश शाह ने गोंडवाना से भाजपा में आई मोनिका बट्टी को 25 हजार 86 वोट से हराया है। कमलेश शाह को 1 लाख 9 हजार 765 वोट मिले जबकि मोनिका बट्टी को 84 हजार 679 वोट ही मिल पाए। पांढुर्ना में नीलेश उइके को 90 हजार 944 और प्रकाश उइके को 80 हजार 487 वोट मिले हैं। सौसर में विजय चौरे को 92 हजार 509 और नाना मोहोड़ को 80 हजार 567 वोट मिले हैं। जुन्नारदेव में सुनील उइके को 82 हजार 496 और भाजपा के नत्थन शाह को 80 हजार 167 वोट मिले हैं। चौरई में सुजीत चौधरी को 88 हजार 825 और भाजपा के लखन वर्मा को 72 हजार 691 वोट मिले। कांग्रेस परासिया सीट नाम मात्र के वोट अंतर मात्र 1 हजार 792 वोट से ही जीत पाई है। भाजपा की ज्योति डेहरिया ने कांग्रेस के सोहन वाल्मीकि को कड़ी टक्कर दी है।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker