भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू की नांमाकन रैली में उमड़ा जनसैलाब, कमलनाथ थके- चुके नेता केवल बेटे को सेट करने में लगे हैं- नरोत्तम मिश्रा
छिन्दवाड़ा से "विधायक" ही नही प्रदेश की सरकार में "मंन्त्री" भी होगा

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ थके – चुके नेता हैं। उन्हें प्रदेश की नही बेटे की चिंता है। वे केवल बेटे को सेट करने में लगे हैं। परिवारवाद कांग्रेस की संस्कृति है। सोनिया गांधी “राहुल गांधी” को , दिग्विजय सिंह “जयवर्धन”को और कमलनाथ अपने बेटे “नकुलनाथ” को सेट करने में लगे हैं। छिन्दवाड़ा की नामांकन रैली बता रही है कि छिन्दवाड़ा इतिहास रचने जा रहा है। छिन्दवाड़ा से “विधायक” ही नही प्रदेश की सरकार में “मंन्त्री” भी होगा। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा जिला अध्यक्ष छिन्दवाड़ा से भाजपा के प्रत्याशी ” विवेक बंटी साहू” की नांमाकन रैली के समापन पर मानसरोवर काम्प्लेक्स में आयोजित “जनसभा” में यह बात कही। नामांकन रैली में छिन्दवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का बड़ा जनसैलाब उमड़ा था। हजारो की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा थामे “जय भाजपा- विजय भाजपा का उदघोष करते चल रहे थे।
रैली चार फाटक श्याम टाकीज श्री राम मंदिर से शुरु होकर तिलक मार्केट, छोटा तालाब, पुराना पावर हाउस, छोटा बाजार, मेन रोड ,गोलगंज, इतवारी बाजार , गर्ल्स कालेज , जेल तिराहा होते हुए सभा स्थल मानसरोवर पहुंची थी। रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेता, छिन्दवाड़ा नगर , ग्रामीण मंडल सहित युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में आम जन शामिल थे।
सभा मे प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे हिन्दू और हिदुत्व में भेद करते हैं। दिग्विजय सिंह हिंदुत्व को “भगवा आंतकवाद” बताते हैं।सनातन पर लगातार हमले करते हैं। तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। उनका घमण्डिया गठबंधन सनातन विरोधी है।देश मे जब भी कांग्रेस की सरकारें रही है पाकिस्तान की अर्थ व्यवस्था मजबूत हुई है लेकिन जबसे मोदी जी की सरकार है पाकिस्तान की कमर टूट गई है। आंतकवाद को बढ़ावा देने वाला पाकिस्तान आज भीख मांगने को मजबूर हैं। यह सब आपके एक वोट की ताकत से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता आपदा – विपत्ति में कही नजर नही आते हैं। कोरोना जैसी वैश्विक आपदा में आपका बेटा आपका “बंटी साहू” सेवा करते नजर आता है। कांग्रेस के नेता अपने “बेटों” को सेट करने के इंतजार में है और छिन्दवाड़ा अपने बेटे “बंटी साहू” के ” विधायक” बनने के इंतजार में है।
सभा को भाजपा जिला अध्यक्ष छिन्दवाड़ा विधानसभा के प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने कहा कि कांग्रेस छिन्दवाड़ा में भाजपा से “घबरा” गई है। इसलिए चुनाव में अब रुपयों और शराब का सहारा लेने लगी है। कांग्रेस ने यहां “शराब ठेकेदार” को नगर निगम का अध्यक्ष ही इसलिए बनवा रखा है।उन्होने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद विधायक को मिलने वाली सरकार की “स्वेच्छा अनुदान निधि” का उपयोग भी तीन- तीन हजार के चेक लोगों को बांटने में उपयोग कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर उन्होंने कहा कि 15 महीने की सरकार में उन्होंने छिन्दवाड़ा को बजट नही दिया। कांग्रेस महिला सम्मान का केवल दिखावा करती है। जब “मीना राय” नगर पालिका की अध्यक्ष थी उन्हें बर्खास्त कर दिया था। कांता सदारंग नगर निगम की महापौर थी उन्हें भी बर्खास्त करने का नोटिस दिया था। कमलनाथ की पत्नी अलका नाथ को जब छिन्दवाड़ा से सांसद चुना गया था तब बेवजह उनसे इस्तीफा दिलवा दिया गया था। कांग्रेस नारी सम्मान की थोथी बात करती है। एक भी महिला को कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में “टिकट” नही दिया है। भाजपा ने अमरवाड़ा से “मोनिका बट्टी” और परासिया से ” ज्योति डेहरिया” को टिकट दिया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कटाक्ष किया कि 43 साल से छिन्दवाड़ा की जनता कमलनाथ को सांसद – विधायक चुनते आ रही है। केंद्र में वे कई विभागों के मंन्त्री रहे, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।लेकिन क्या जितना सम्मान छिन्दवाड़ा की जनता ने दिया है उसकी तुलना में वे छिन्दवाड़ा को क्या दे पाए है। वे छिन्दवाड़ा को अपना परिवार बताते हैं लेकिन छिन्दवाड़ा के लोगों को नही मालूम वे कहा के है। 22 कंपनियों के मालिक है। लाखो – करोड़ों की संपत्ति है सब छिन्दवाड़ा के कारण है। वे हिंदुस्तान लीवर को उद्योग बताते हैं यह फैक्ट्री 30 साल पहले लगी थी। इससे नाम मात्र के लोगो को रोजगार मिला होगा। भाजपा की सरकार ने ही छिन्दवाड़ा के समग्र विकास का काम किया है। नगर का विकास का काम कन्हई राम रंघुवंशी जी के लगातार दो बार अध्यक्ष रहते हुआ है। महापौर बनकर कांता सदारंग ने इसे आगे बढ़ाया था और अब नगर निगम की कांग्रेस ने यह हालत जर दी है कि “तीन- तीन” महीने कर्मियी का वेतन नही हो पा रहा है। लोगों के जीवन उन्ननयन के लिए अपनी हर योजना को जनव्यापी बनाया है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओ से ही लोगो का भला हुआ है जिसे “कमलनाथ” ने मुख्यमंत्री बनते ही बंन्द कर दिया था। यदि ये सत्ता में आए तो फिर यही सब करेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने सांसद “नकुलनाथ” पर भी कटाक्ष किया कि वे राहुल गांधी से भी बड़े है। जनसभा में कहते हैं छिन्दवाड़ा के दो करोड़ लोगों को रोजगार मिला क्या? हमने छिन्दवाड़ा के 75 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। उन्हें यह भी नही मालूम कि छिन्दवाड़ा जिले की आबादी कितनी है। रैली और सभा मे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हई राम रंघुवंशी, वरिष्ठ नेता शेषराव यादव, विजय पांडेय, विजय झांझरी, योगेश सदारंग, रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला ,ओम पटेल, गरिमा दामोदर, अरविंद राजपूत, संजय पटेल, संजय अग्रवाल सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारी और कार्यकताओं सहित आमजन उपस्थित थे।