Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

सौसर के सिल्लेवानी घाट में हादसा : अचानक ट्रक का ब्रेक फेल, बंजारी मंदिर परिसर में चार श्रद्धालुओं सहित दर्जनों वाहनों को कुचला, एक श्रद्धालु की मौत

हादसे के बाद पुलिस ने बनाई वन वे ट्रैफिक की व्यवस्था

Metro City Media

♦पांढुर्ना  मध्यप्रदेश –

छिंदवाड़ा – नागपुर नेशनल हाइवे पर खतरनाक माने जाने वाले पांढुर्ना जिले के  सिल्लेवानी घाट में गुरुवार  की सुबह  अचानक खतरा आ गया। एक ट्रक ने यहां घाट में बने बंजारी माता मंदिर के सामने दर्जनों वाहनों सहित श्रद्धालुओ को कुचल दिया। बेलगाम ट्रक को देखकर लोगो अपनी जान बचाने के लिए यहां – वहां भागना पड़ा। इस बेलागम ट्रक की चपेट में आकर चार श्रद्धालु घायल हो गए वही एक श्रद्धा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।

घटना ने बंजारी मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओ का गुस्सा फट पड़ा। लोगो ने ट्रक ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी और ट्रक में आग लगाने की कोशिश भी की लेकिन तब तक सौसर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को अरेस्ट कर ट्रक जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार  हरियाणा के एक ट्रांसपोर्ट का ट्रक लेकर ट्रक ड्राइवर सुरेंद्र पिता नकलीराम नागपुर जा रहा था कि सिल्लेवानी घाट पर ट्रक को झटका लगने से ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और ट्रक से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। बेलागम ट्रक का ब्रेक बंजारी मंदिर के पास ही फेल हुआ था। मंदिर परिसर में सड़क किनारे श्रद्धालुओं के वाहन पार्क थे और श्रद्धालु खड़े थे कि तभी बेलागम ट्रक सबको रौदने लगा। मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते पल भर में ट्रक ने दर्जनों वाहनों को चुरा कर दिया और दर्जन भर से ज्यादा श्रद्धालु ट्रक की चपेट में आ गए। इस दौरान  एक श्रद्धालु प्रशांत पिता अनंत राव धुर्वे की मौके पर ही मौत हो गई। राजू आहाके गौतम चंचकवार ,राहुल शेंडे और एक मासूम बालिका को गंभीर चोट आई है। घायलो को उपचार के लिए सौसर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्राइवर सुरेंद्र को अरेस्ट कर उसके खिलाफ धारा 281, 125 ए, 202 बी एन एस में अपराध दर्ज किया है। हादसे के बाद सिल्लेवानी घाट सेक्शन में बंजारी मंदिर के सामने  वन वे ट्रैफिक की व्यवस्था बनाकर चार पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker