Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा में हड्डियों का अवैध गोदाम, पुलिस ने किया सील, इमलीखेड़ा से जब्त किया लोड ट्रक

संचालक के पास नही था लायसेंस, अवैध रूप से चल रहा था कारोबार

Metro City Media

♦छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश –

छिंदवाड़ा की इमलीखेड़ा हवाई पट्टी के आगे खुनाझिर कला गांव में बिना अनुमति के हड्डियों के गोदाम से हड्डियों का कारोबार संचालित था। यहां जानवरों की हड्डियां एकत्रित की जाती थी और फिर उन्हें ट्रक से कटनी भेजा जाता था। इस गोदाम से जब हड्डियों से भरा ट्रक कटनी जाने के लिए निकला तब बदबू से पूरा क्षेत्र हलाकान हो गया। खबर पर कोतवाली पुलिस ने इमलीखेड़ा के पास ट्रक को जब्त किया। यह ट्रक यहां कांटा कराने के लिए लाया गया था।

ड्राइवर से पूछताछ में पता चला कि ट्रक को खुनाझिर के हड्डी गोदाम से लोड किया गया है। यह ट्रक और गोदाम  छिंदवाड़ा के ही आजाद चौक निवासी अतीक अहमद का है। पुलिस ने गोदाम चेक किया और अतीक अहमद को भी बुलवाया। अतीक से गोदाम परमीशन और लायसेंस मांगा गया। लेकिन उसके पास कोई वैध दस्तावेज नही थे। ऐसे में पुलिस ने गोदाम सीक कर दिया है।

जांच में पता चला कि  तीन साल पहले ही अतीक का  गोदाम लायसेंस प्रशासन ने ग्रामीणों के विरोध के चलते निरस्त कर दिया था। अतीक बिना परमीशन यहां गोदाम में हड्डियों का स्टॉक कर कटनी सप्लाई का कार्य कर रहा था। उसने एम ए ट्रेडर्स हड्डी मर्चेंट के नाम से फर्म बना रखी थी।

कोतवाली टी आई उमेश गोल्हानी ने बताया कि ट्रक जब्त कर गोदाम सील कर दिया गया है। संचालक अतीक अहमद के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker