Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

पांढुर्ना में चल रहा था मिलावट का गृह उद्योग, मिर्च में मिलाया जा रहा था केमिकल युक्त लाल रंग

245 किलो मिर्च पावडर जब्त, संचालक सहित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई

Metro City Media

♦पांढुर्ना मध्यप्रदेश –

यदि आप अपने घर के किचन में उपयोग आने वाले  लोकल बॉन्ड मसाले खरीद रहे हैं तो जरा क्वालिटी पर भी ध्यान दे। दरअसल पांढुर्ना में मसाला बंनाने वाले राधिका गृह उद्योग में मिर्च पावडर में लाल कलर मिलाते हुए  उद्योग के मालिक और उसके कर्मी को रंगे हाथों पकड़ा गया है। यहां से 245 किलो मिर्च पावडर जब्त किया गया है। पावडर के सेम्पल जांच के लिए भोपाल लैब भेजे गए हैं।

जानकारी के अनुसार  राधिका गृह उद्योग में  मिलावट की सूचना पर पांढुर्ना पुलिस निरीक्षक  अजय मरकाम, आरक्षक  दिलीप उइके, खाद्य सुरक्षा अधिकारी  रूपराम सनोडिया पहुंचे थे। टीम ने यहां मिर्च पावडर में लाल रंग मिलाते हुए फैक्ट्री मालिक और उसके कर्मी को पकड़ा है।  दोनो को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उनके खिलाफ मिलावट खोरी अपराध में कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने यहां गृह उद्योग के मालिक  राजू राऊत पिता बलयंत राऊत उम्र 46 वर्ष निवासी गुरुनानक वार्ड पांदुर्णा, और कर्मी  अनिल पिता सुरेश मेटांगरे उम्र 40 साल निवासी घनपेठ वार्ड को मिलावट करते हुए पकड़ा है। यह गृह उद्योग  अमरावती रोड़ वानखेड़े सेलिब्रेशन लॉन के पीछे एक मकान में चल रहा था।

यहां मिर्ची पाऊडर बनाने की मशीन से मिर्ची पाऊडर बनाकर उसमें लाल रंग की मिलावट की जा रही थी। टीम ने यहां से  मिर्ची पीसने की मशीन सहित 245 किलो मिर्ची पाऊडर सहित केमिकल  लाल रंग जब्त किया है। दोनो के विरुद्ध खाद्य विभाग ने प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही मौके पर मिले केमिकल और मिर्ची पावडर को जांच के लिए भोपाल लैब भेजा है।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker