Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

नही सुधरी जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था तो रद्द होगा निजी कंपनी का ठेका, जिला पंचायत सामान्य प्रशासन समीति का प्रस्ताव

अध्यक्ष संजय पुन्हार ने ली बैठक, शिक्षा और वन अधिकारियों को भी किया ताकीद

Metro City Media

जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था सुधारे अन्यथा ठेका कंपनी को करे ब्लैक लिस्ट

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार ने ली सामान्य प्रशासन समीति की बैठक

  •  ग्रामीण विकास के मुद्दों पर बैठक में रखे प्रस्ताव

  •  शिक्षा और वन अधिकारियो को किया ताकीद

  • वन विभाग से मांगा डाटा

  • गांवो में भी पुलिस की उपलब्धता की रखी मांग

छिन्दवाड़ा-

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार ने आज सामान्य प्रशासन समीति की बैठक में जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में पहुंच मार्ग, सुदूर सड़क,बिजली आपूर्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में अधिकारियों से बेहतर कार्य की उम्मीद जताई है। विधानसभा चुनाव  के बाद  नए साल में आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास,वन, प्रधानमंत्री सड़क सहित अन्य विभाग के कार्यो की समीक्षा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष और सामान्य प्रशासन समीति के सभापति संजय पुन्हार ने स्वास्थ्य अधिकारी को कहा कि जिला अस्पताल के वार्डो में साफ – सफाई के पर्याप्त इंतजाम किए जाए यदि मौजूदा एजेंसी ठीक से कार्य नही कर रही है तो उसे ब्लैक लिस्ट करे। अस्पताल के वार्डो में मरीजों के पंजीयन, उपचार, भर्ती ,दवा वितरण की बेहतर व्यवस्था हो साथ ही वार्डो में रहने वाले अटेंडर और स्टाफ का व्यवहार भी बेहतर होना चाहिए। अस्पताल की शिकायतें सबसे ज्यादा आ रही है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल की एम आर आई , सिटी स्कैन, डायलसिस सहित अन्य सुविधा का बेहतर संचालन हो ताकि कोई भी जरूरतमंद मरीज अभाव में रहे ना ही नागपुर जाने को मजबूर हो।

वन विभाग के अधिकारियों से उन्होंने कहा कि अगली बैठक में तीनों वनमंडल जिले के वन क्षेत्रों में लगाए गए नए पौधे और फ़ॉरेस्ट के आय – व्यय का पत्रक पेश करने के साथ गांवो में किए गए फारेस्ट के विकास कार्यों से जिला पंचायत को अवगत कराएं। प्रधानमंत्री सड़क योजना के चल रहे कार्यो में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को मार्च से पहले पूरा करने और अगले वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री सड़क से जोड़े जाने वालों गांवो की कार्य योजना बनाने कहा। इसके साथ ही उन्होंने गांव से मुख्य सड़क तक को जोड़ने गांवो में सुदूर सड़क में ग्रेवलिंग सड़को का कार्य प्राथमिकता से करने कहा है। सामान्य प्रशासन समीति की बैठक में इस बार शांति और कानून व्यवस्था पर  भी चर्चा कर गांवो में भी पुलिस की उपलब्धता बढ़ाने के साथ गांवो में पुलिस गश्त शुरू कराने का प्रस्ताव लाया गया है। इसमे पुलिस से अस्पतालों में डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए कदम उठाने भी कहा गया है।

बैठक में पूर्व प्रस्तावों पर क्रियान्वयन ना होने पर शिक्षा और वन विभाग के अधिकारियों को ताकीद भी किया गया है। शिक्षा विभाग में नए शिक्षको की नियुक्ति और सदस्यो के प्रस्ताव अनुसार स्कूलों में शिक्षकों की कमी के मुद्दे को प्रमुखता से रखा गया था। बैठक में जिला पंचायत के सी ई ओ पार्थ जायसवाल, सदस्य अमित सक्सेना, चंपा लाल कुरचे, महेश कुमार इवनाती नीलिमा पाटिल, संगीता ठाकुर, रंजना ठाकुर, जानकी खरे सहित स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, वन, प्रधानमंत्री सड़क , ग्रामीण विकास, सहित शिक्षा विभाग जे विभाग प्रमुख अधिकारी मौजूद थे। बैठक में जिला पंचायत के विविध विभागों के सभापतियों ने भी अपने –  अपने विभागों के कार्यो को लेकर प्रस्ताव रखे हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार ने  बताया कि सामान्य प्रशासन समीति की बैठक के बाद 8 जनवरी को सामान्य सभा की बैठक बुलाई गई है। इसके साथ ही इसी माह जिला पंचायत की वन, महिला बाल विकास और स्वास्थ्य, जैव विविधता ,सहकारिता और उद्योग, कृषि, और संचार संकर्म समीति की बैठक भी होंगी।

 


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker