Metro City Media

मध्यप्रदेश में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पास गृह, जनसम्पर्क और सामान्य प्रशासन

प्रह्लाद पटेल को पंचायत और ग्रामीण विकास, कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन

Metro City Media

♦भोपाल मध्यप्रदेश-

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने  मंत्रिमंडल के  गठन के बाद शनिवार की रात मंत्रियों को विभागों की जवाबदारी भी दे दी  है।  दिल्ली से लौटकर उन्होंने मन्त्रियों को विभाग बटवारे की जानकारी दी। राज्यपाल से अनुमोदन के बाद मध्यप्रदेश के राजपत्र में सूची का प्रकाशन कर  दिया गया है। विभाग आवंटन की सूची के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पास गृह, जेल, जनसम्पर्क, औद्योगिक बिकास, लोक सेवा सहित करीब दस विभाग की जवाबदारी है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को वित्त और वाणिज्य, राजेन्द्र शुक्ल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग दिया गया है। कैलाश विजयवर्गीय नगरीय प्रशासन, प्रहलाद पटेल पंचायत और ग्रामीण विकास, राकेश सिंह को लोक निर्माण, उदय प्रताप सिंह परिवहन और स्कूल शिक्षा, संपतिया उइके लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंन्त्री बनाई गई है।। इसके साथ ही तुलसी सिलावट जलसंसाधन एदल सिंह कंसाना कृषि, निर्मला भूरिया महिला एवं बाल विकास, विश्वास सारंग सहकारिता और युवा कल्याण, गोविंद राजपूत खाद्य आपूर्ति मंन्त्री बनाए गए हैं। सभी मन्त्रियों को विभाग सौप दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा  कि मंत्री मंडल की सूची देकर आया हूं। नई सरकार जानता को समर्पित। नए मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। यह नया मंत्रिमंडल जनता की सेवा का संकल्प लेगा। सभी 28 मंत्रियों को काम का विभाजन कर दिया गया है, सभी डटकर काम करेंगे। मंत्रिमंडल मे मुख्यमंत्री ,दो उप मुख्यमंत्री सहित 31  मंत्रियों  को उनके विभाग दिए गए हैं। इनमे-

डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री- गृह, सामान्य प्रशासन, जेल, लोक सेवा ,औद्योगिक विकास,जनसम्पर्क सहित अन्य विभाग
जगदीश देवड़ा – वित्त और वाणिज्य
राजेन्द्र शुक्ल – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
कैबिनेट मंत्री
1-प्रदुम्न सिंह तोमर _ऊर्जा
2-तुलसी सिलावट- जल संसाधन
3-एदल सिंह कसाना- कृषि
4-नारायण सिंह कुशवाहा-सामाजिक न्याय
5-विजय शाह- जनजातीय विकास
6-राकेश सिंह- लोक निर्माण
7-प्रह्लाद पटेल- ग्रामीण विकास और पंचायत
8-कैलाश विजयवर्गीय- नगरीय प्रशासन
9-करण सिंह वर्मा- राजस्व
10-संपतिया उईके- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
11-उदय प्रताप सिंह- परिवहन स्कूल शिक्षा
12-निर्मला भूरिया- महिला बाल विकास
13-विश्वास सारंग – सहकारिता और खेल युवा कल्याण
14-गोविंद सिंह राजपूत- खाद्य आपूर्ति
15-इंदर सिंह परमार- उच्च शिक्षा ,
16-नागर सिंह चौहान – वन और पर्यावरण
17–चैतन्य कश्यप- एम एस एम ई
18-राकेश शुक्ला- नवीन ऊर्जा
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )
19-कृष्णा गौर- पिछड़ा वर्ग कल्याण
20-धर्मेंद्र लोधी- संस्कृति पर्यटन धर्मस्व
21-दिलीप जायसव कुटीर
22-गौतम टेटवाल- तकनीकी शिक्षा
23- लखन पटेल- पशु पालन
24- नारायण पवार- मत्स्य मछुआ विकास
राज्यमंत्री
25–राधा सिंह – पंचायत ग्रामीण विकास
26-प्रतिमा बागरी- नगरीय विकास
27-दिलीप अहिरवार- कुटीर उद्योग
28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल – लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण

 


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker