Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

स्वतंत्रता दिवस : पुलिस मैदान में धूम- धाम से मनाई आजादी की 76 वी वर्षगांठ, कलेक्टर मनोज पुष्प ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के साथ ही जिले की प्रतिभाओं का किया सम्मान

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

भारत देश की आजादी की 76 वी वर्षगांठ  स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव जिला मुख्यालय के पुलिस परेड मैदान में समारोह पूर्वक गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर मनोज पुष्प ने यहां ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया।

समारोह में कलेक्टर मनोज पुष्प ने प्रातः 9 बजे सलामी मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने सशस्त्र सलामी दी और पूरा मैदान राष्ट्रीय गीत ” जंन गन मन”  से गूंज उठा। सुरक्षा बलों ने हर्ष फायर भी किए वही कलेक्टर ने आसमान में गुब्बारे छोड़े।

कलेक्टर मनोज पुष्प ने समारोह में आमंत्रित जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीद सेनानियों के परिजनों का शाल श्री फल भेंट कर सम्मान किया। सेनानी गैलरी में दादा रूपचंद राय, शहीद अमित ठेंगे के पिता मधुकर ठेंगे, शहीद लालमन सैनिक की पत्नी लालती बाई,  भारत यादव के माता- पिता सहित अन्य सहीदो के परिजन को सम्मानित किया गया।

ध्वजारोहण के बाद कलेक्टर मनोज पुष्प ने खुली जीप में सवार होकर एस पी विनायक वर्मा और परेड कमांडर आर आई आशीष तिवारी  के साथ परेड का निरीक्षण किया। जिले के पुलिस बल , एस ए एफ, होमगार्ड, एन सी सी , स्काउट – गाइड , फॉरेस्ट, राष्ट्रीय सेवा योजना के पलाटून्स ने परेड में आकर्षक मार्च पास्ट किया।

इस अवसर पर  कलेक्टर मनोज पुष्प ने जिले में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही जिले की विविध क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

समारोह में भाजपा के जिला अध्यक्ष विवेक साहू , पूर्व अध्यक्ष कन्हईराम रघुवंशी ,दौलत सिंह ठाकुर,  वरिष्ठ भाजपा नेता शेषराव यादव  संदीप रघुवंशी , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  पार्थ जैसवाल, सहायक कलेक्टर  वैशाली जैन, तनुश्री मीणा, अतिरिक्त कलेक्टर  के.सी.बोपचे, एस.डी.एम  सुधीर जैन, संयुक्त कलेक्टर , ज्योति ठाकुर , सिध्दार्थ पटेल,  डिप्टी कलेक्टर  आर.के.मेहरा, आयुक्त नगरपालिक निगम  राहुल सिंह , अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस .के.गुप्ता सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार और आम जंन  उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन  नरेन्द्र शक्रवार और  ओ.पी.शर्मा ने किया।

मैराथन दौड़ में राज यदुवंशी प्रथम…

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस ओर आयोजित  मैराथन दौड़ मे प्रथम राज यदुवंशी , द्वतीय मोहित कुमरे जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और  भगवान श्रीचंद विद्यालय के छात्र प्रशांत पटेल को तृतीय पुरुस्कार दिया इसी तरह बालिका वर्ग में  बालिकाओं में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा.कुमकुम कुशवाहा  प्रथम, भारत भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की .ईशा साहू को व्दितीय व शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा.रानी नागले को तृतीय पुरूस्कार  दिया गया।

परेड में एक बार फिर एस ए एफ प्लाटून प्रथम..

स्वतंत्रता दिवस परेड  में एक बार फिर एस ए एफ प्लाटून प्रथम  रहा।  सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये सशस्त्र बल ग्रुप में जिला महिला पुलिस बल, एन.सी.सी.सीनियर डिवीजन व वन विभाग के ग्रुप में एन.सी.सी.सीनियर डिवीजन बालक और एन.सी.सी.जूनियर गाईड ग्रुप में एन.सी.सी.जूनियर डिवीजन बालिका को प्रथम पुरस्कार दिया गया है। बेस्ट परेड में बेस्ट परेड कमांडर का पुरस्कार परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक  आशीष तिवारी, बेस्ट परेड सेकण्ड इन कमांडर का पुरस्कार सब इंस्पेक्टर  रोहित शेंडे और बेस्ट बैंड वादन के लिये विशेष सशस्त्र बल 8वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक  गंगाराम आतराम को भी पुरुस्कृत किया गया है।

पुलिस मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की झलकियां..Watch Vidio-


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker