जनआशीर्वाद यात्रा: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भारी बरसात में भी की छिन्दवाड़ा में जनरथ से जनसभाएं
परासिया, जुन्नारदेव से अमरवाड़ा तक की यात्रा

♦ छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-
केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश में भाजपा की चुनाव समीति के अध्यक्ष “नरेंद्र सिंह तोमर” जनआशीर्वाद यात्रा में छिन्दवाड़ा आए। भारी बरसात के बीच भी उन्होंने “जनरथ” से जुन्नारदेव, तामिया और अमरवाड़ा में जनसभा की। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार पूरे पांच साल कार्य करती है और अपने कार्यो के आधार पर अगले चुनाव के लिए जनता से आशीर्वाद मांगती है। यात्रा का जगह- जगह भव्य स्वागत किया गया। बरसात के बावजूद बड़ी संख्या में आम जन सभा मे शामिल हुए।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा पुनः सरकार बनाएगी। उन्हें जनता पर विश्वास है। जुन्नारदेव के श्रीराम तिराहा पर जंन रथ से उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2003 के पहले प्रदेश में सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधा नही थी। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश भर में चमचमाती सड़के, 24 घंटे बिजली और घर – घर तक नल से जल पहुँचाने का काम किया गया हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार और मप्र की शिवराज सिंह चौहान की सरकार के जन हित में किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों को उन्होंने जनता के बीच रखा।
छिंदवाड़ा पहुंचने ओर इमलीखेड़ा स हवाई पट्टी पर जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अगवानी की। परासिया से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा चांदामेटा, बड़कुही, इकलहरा, अंबाड़ा होते हुए यात्रा जुन्नारदेव पहुंची। यहां रथ सभा को होशंगाबाद के सांसद राव उदय प्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि और भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिलाष पांडेय ने भी सभा को संबोधित किया।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जुन्नारदेव के बाद “जनरथ” से गारादेही, करनपिपरिया, धुसावाड़ी होते हुए तामिया होते हुए अमरवाड़ा विधानसभा के पांडुपिपरिया, बिजोरी, बांकी, जोगीमुआर, छिन्दी, नागरी, चोपना, चोराडोंगरी, भुडकुम, सोनपुर, घोघरी, मेहलोन, कोपाखेड़ा से अमरवाड़ा मुख्यालय आए। मार्ग में में जगह – जगह जनता ने जन आशीर्वाद यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।अमरवाड़ा में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए जनता जनार्दन से आशीर्वाद मांगा। अमरवाडा के पश्चात सिंगोड़ी में भी उन्होंने “रथ” से ही सभा की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, लोकसभा प्रभारी अशोक यादव, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, कन्हई राम रंघुवंशी ,नाना भाऊ मोहोड, पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, पंडित रमेश दुबे, ताराचंद बावरिया, यात्रा संयोजक शेषराव यादव, सहसंयोजक पंडित नितिन तिवारी, टीकाराम चंद्रवंशी, उत्तम ठाकुर, सोनू सरसवार, आशीष ठाकुर, कमलेश उइके, नपा अध्यक्ष रमेश सलोडे, योगेश साहू, कान्ता ठाकुर, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांता ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मोनू जैन, राजू नंदवंशी, मोनू साहू, अनुज पाटकर, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता यात्रा में उपस्थित रहे।