Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

1अरब 34 करोड़ की चल – अचल संपत्ति के मालिक है कमलनाथ,नामांकन के साथ शपथ पत्र में दिया ब्यौरा

Metro City Media

 ♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

छिन्दवाड़ा से विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ “अरबपति” है। उनके पास 1 अरब 34 करोड़ की चल – अचल संपत्ति है। यह संपत्ति केवल उनके और पत्नी अलकानाथ के नाम है जबकि पुत्र नकुल और बकुलनाथ की संपत्ति अलग है। अपने “नामांकन” पत्र के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी को पेश “शपथ पत्र” में उन्होंने अपनी संपत्ति का यह  ब्यौरा दिया है। शपथ पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ 71 करोड़ 58 लाख  की संपत्ति के  मालिक है। उनकी पत्नी पूर्व सांसद अलका  नाथ की  संपत्ति 62 करोड़ 52 लाख की है। इस तरह नाथ दम्पत्ति 1 अरब 34 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की  मालिक है।

पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ के पास नगदी रुपया केवल 3 लाख 30 हजार 850  है । पत्नी अलका नाथ  के पास 30 हजार 245 की नगदी है।  उनके  पास दो “कार” एक “एम्बेसडर क्लासिक” और दूसरी  “सफारी” कार  है। जिसकी  कीमत 21 लाख रुपए बताई गई है। अलका नाथ  के  पास 3 करोड़ 33 लाख के सोने  के  जेवरात भी है। उनके पास  1039 ग्राम गोल्ड है 2248 कैरेट डायमंड  ज्वेलरी है। जिसकी बाजार कीमत  3 करोड़ 86 हजार 867 रूपये बताई गई  हैं।  अलका नाथ के नाम  साढ़े 16 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति  भी है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास राजधानी दिल्ली में 2 एकड़ में है बंगला और छिंदवाड़ा में 28 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन है। छिंदवाड़ा के शिकारपुर, थूनिया, इमलीखेड़ा सहित अन्य स्थानों में कुल 28 हेक्टयर कृषि की जमीन और फार्म हाउस है। जिसका खरीदी कीमत  लगभग 17 करोड़ थी।  वर्तमान में इसका बाजार मूल्य 29 करोड़ 41 लाख 59 हजार 153 रूपये बताया गया है। उनका  दिल्ली के सुल्तानपुर में  स्थित बंगला 2 एकड़ से ज्यादा जमीन में है । जिसका 1993/94 में खरीदी मूल्य 2 लाख 23 हजार 25 रूपये कंस्ट्रक्शन 1 करोड़ 48 लाख 40 हजार के करीब बताते हुए वर्तमान बाजार मूल्य 35 करोड़ से ज्यादा बताया गया है।

संपत्ति के ब्यौरे में उन्होंने अपनी पारिवारिक कंपनी सहित  सांसद, विधायक बतौर मिलने वाले वेतन भत्ते ,कृषि, को आय का स्त्रोत बताया है।साथ ही  बैंक एफ डी सहित आयकर को भी  शो किया है। अकेले यस बैंक में उनकी करीब 6 करोड़ की एफ डी है। इसके अलावा विविध कंपनी के शेयर और बांड में भी उनका निवेश है।

चार साल पहले विधानसभा के उप चुनाव और लोकसभा चुनाव में नाथ परिवार ने चुनाव आयोग को शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। जिसमे अपने और पुत्र नकुलनाथ की संपत्ति का ब्यौरा दिया गया था। इसमे बताया गया था कि  कमलनाथ और उनकी पत्नी अलकानाथ के पास 124 करोड़ की संपत्ति है। नकुलनाथ करीब 656 करोड़ रु. से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं।  चार साल पहले और अब दिए गए ब्यौरे के अनुसार विधानसभा के उपचुनाव के समय कमलनाथ के पास कुल 1 अरब 24 करोड़ 67 लाख की संपत्ति थी जो अब इस चुनाव के शपथ पत्र में 1 अरब 34 करोड़ 10 लाख  है।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker