पार्टी का अहित करने वाले नेता बक्शे नही जाएंगे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने छिन्दवाड़ा के प्रतिनिधि मंडल को किया आश्वस्त
छिन्दवाड़ा के नेताओ के साथ भोपाल पहुंचे थे पार्टी जिला अध्यक्ष

♦भोपाल मध्यप्रदेश-
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा है कि पार्टी का अहित करने वाला कोई भी नेता बक्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों का राजनीतिक भविष्य शून्य हो चुका है। प्रदेश भाजपा के पास छिन्दवाड़ा जिले की रिपोर्ट आ चुकी हैं। भाजपा के प्रत्याशियों की रिपोर्ट पर संगठन कार्यवाही करेगा।भोपाल पहुंचे पार्टी जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू सहित पार्टी प्रत्याशी मोनिका बट्टी, ज्योति डेहरिया लखन वर्मा, नत्थन शाह सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी ओर दर्जन भर से ज्यादा मण्डल अध्यक्ष से मुलाकात में उन्होंने यह बात कही और आश्वासन दिया कि छिन्दवाड़ा के मामले में पार्टी कार्रवाई करेगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के साथ नत्थन शाह, ज्योति डेहरिया, मोनिका बट्टी, लखन वर्मा, सहित शैलेन्द्र रंघुवंशी, टीकाराम चंद्रवंशी, परमजीत विज ,दारा जुनेजा ,अलकेश लाम्बा, जगेंद्र अलडक, रिहित पोफली कांता ठाकुर सहित जिले के मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी नगर पालिका अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता भोपाल पहुंचे थे। पिछले कुछ दिनों से छिंदवाड़ा में सोशल मीडिया पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू को बदनाम करने की कोशिश में भाजपा के ही कुछ नेता कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर फर्जी और झूठी खबरें चलवा रहे थे।इस मम्मले मे भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्रवाई को लेकर थाना में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराई थी और रविवार को प्रदेश संगठन के समक्ष बात रखने भोपाल पहुंचे थे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में नेताओ और पदाधिकारियो ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ खुलकर कार्य करने वाले नेताओं पर कड़ी कार्यवाही के साथ उन्हें निष्कासित करने की मांग प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा के समक्ष रखी है I
भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निवास पर जिले के सभी विधानसभा के भाजपा मंडल अध्यक्ष विधानसभा प्रभारी विधानसभा संयोजक और पांच विधानसभा के प्रत्याशियों ने विधानसभा चुनाव में पार्टी से गद्दारी करते हुए कांग्रेस को जिताने में सक्रिय रहे तथाकथित पार्टी के ही नेताओं के विरुद्ध प्रमाण पेश किए हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं के बीच घोषणा की कि पार्टी का अहित करने वाला कोई भी नेता बक्शा नहीं जाएगा ऐसे लोगों का राजनीतिक भविष्य शून्य हो चुका है। प्रदेश भाजपा के समक्ष सभी रिपोर्ट आ चुकी हैं। भाजपा के प्रत्याशियों की रिपोर्ट पर संगठन कार्यवाही करेगा। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने विवेक बंटी साहू , नत्थन शाह, मोनिका बट्टी, ज्योति डेहरिया ,लखन वर्मा से अलग- अलग बात भी की और चुनाव के दौरान किए गए भीतरघात के प्रमाण भी देखे हैं। उनके साथ संगठन मंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद थे। पार्टी प्रत्याशियो को उन्होंने यह भी कहा है कि आप काम करो गड़बड़ी करने वालो को हम ठीक करेंगे।