ChindwaraMetro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

Ministar Visit : छिन्दवाडा में होंगे देश के ट्राइबल के दर्शन, 48 करोड़ की लागत से बन रहा राष्ट्रीय संग्रहालय, केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण

कलेक्ट्रेट में ली पी एम जनमन अभियान की समीक्षा बैठक

Metro City Media

♦छिन्दवाडा मध्यप्रदेश –

केन्द्रीय जनजातीय  राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने छिन्दवाडा में बन रहे राष्ट्रीय आदिवासी संग्रहालय का निरीक्षण किया। इस संग्रहालय में छिन्दवाडा की आदिवासी संस्कृति के साथ ही देश के ट्राइबल के दर्शन होंगे। निरीक्षण के दौरान सांसद विवेक साहू , विधायक कमलेश शाह, भारिया विकास अभिकरण के अध्यक्ष दिनेश अंगारिया, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, एस पी मनीष खत्री  उनके साथ मौजूद रहे।

छिन्दवाडा में यह आदिवासी संग्रहालय पिछले पांच साल से बन रहा है। अब तक इसके भवन निर्माण में 30 करोड़ खर्च हो चुके हैं। पी आई यू ने 18 करोड़ का बजट और मांगा है। केंद्रीय मंत्री दुर्गा दास उइके ने कहा कि संग्रहालय का निर्माण उत्कृष्ट होना चाहिए। किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होना चाहिए।  संग्रहालय के निर्माण और विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है।  जो भी आवश्यक वित्तीय सहायता होगी वह केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को इस परियोजना को सर्वोत्तम तरीके से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह संग्रहालय राष्ट्रीय स्तर का है।

संग्रहालय में छिन्दवाड़ा के आदिवासी इतिहास को प्रमुखता से  समाहित किया जाएगा। इससे आने वाली पीढ़ियां अपने पूर्वजों की समृद्ध संस्कृति और इतिहास को जान सकेंगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने भगवान राम और शबरी के ऐतिहासिक और पवित्र प्रसंग को संग्रहालय के हिस्से के रूप में जोड़ने कहा हैं।

संग्रहालय के निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री दुर्गा दास उइके ने  अधिकारियों की बैठक भी ली। बैठक में उन्होंने  पी.एम. जनमन फेस-2.0 में  आगामी माह  आयोजित होने वाले मेगा ईवेंट की तैयारियों  शुभारंभ किया। यह मेगा ईवेंट प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर शीलेन्द्र सिह ने पी एम जनमन में  शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए जिले में किए गए कार्यों को  रखा।  इसके साथ ही, जनजातीय समुदायों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओ की प्रगति बताई।

इस अवसर पर छिंदवाड़ा सांसद  विवेक बंटी साहू, विधायक  कमलेश शाह, कलेक्टर  शीलेन्द्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष  शेषराव यादव, अपर कलेक्टर  के.सी.बोपचे, एसडीएम सुधीर जैन, भारिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  दिनेश अंगरिया, भारतीय रिजर्व बैंक के जोनल अधिकारी  राम नागर,जिला अग्रणी प्रबंधक  अजय कुमार, संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य जबलपुर  जी.पी.सरवटे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग,  सतेन्द्र सिंह मरकाम, अनुसंधान अधिकारी  एल०आर०मीणा, कार्यपालन यंत्री पीआईयू  नीलेश गुप्ता,वन्या सें  नीजिराज सिंह,  टीकाराम चंद्रवंशी,  विजय झांझरी सहित  जनप्रतिनिधि और जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker