Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

चुनाव से पहले नगर निगम छिन्दवाड़ा का बड़ा दांव, एम आई सी में डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा के “विकास” कार्यो को “थोक” में मंजूरी

ब्रिज, रोड, आडिटोरियम, सड़को के कायाकल्प के साथ ही पांच जोन में करोडों के कार्य

Metro City Media

मुकुन्द सोनी♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

विधानसभा चुनाव की “आचार संहिता” लगने से पहले नगर निगम ने विकास कार्यो को लेकर बड़ा दांव चला है। निगम की “मेयर इन कौंसिल” ने मंगलवार को अपनी बैठक में डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यो को “थोक” में मंजूरी दी है। बैठक में एम आई सी ने स्टेट कैपिटल मद से 100 करोड़, नगर निगम निधि से 22 करोड़ अधोसरंचना विकास में 8करोड़ , कायाकल्प मद से 7 करोड़ , ज़ोन के कार्यो के लिए 3 करोड़ के विविध कार्यो के साथ ही शहर के विविध निर्माण और उन्नयन के कार्यो के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। बैठक की अध्यक्षता मेयर विक्रम अहके ने की। बैठक में निगम अध्यक्ष सोनू मांगो, सभापति  नमीता मनोज सक्सेनाअरूणा मनोज कुशवाह,राहुल मालवी  चन्द्रभान देवरे ,श्रद्धा बबला माहोरे , तरुण कराडे नदीम अहमद, सुनीता विजय पाटिल प्रमोद शर्मा सहित कमिश्नर राहुल सिंह, कार्यपालन यंत्री ईश्वरी चंदेली सहित निगम के विभाग और ज़ोन प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।

नगर निगम में मेयर सहित पार्षदों के बहुमत में कांग्रेस काबिज है। निगम के 48 पार्षदों में भाजपा के केवल 19 पार्षद है। बड़ी बात यह भी है कि छिन्दवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 55 ग्राम पंचायतों के 110 से ज्यादा गांव और निगम के 48 वार्ड है।  नगर निगम के वार्डो में विधान सभा के करीब 48 प्रतिशत वोटर है। इस मायने में निगम की एम आई सी के फैसलों को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव के लिए एक सप्ताह के भीतर चुनाव आयोग “आचार संहिता” भी लगाने जा रहा है।आचार संहिता लागू होने के पहले निगम ने नगर विकास को लेकर विकास कार्यो को लेकर ये बड़े फैसले लिए है।

बैठक में नगर निगम एम आई सी ने  Scheme for Special Assistance to states for capital Investment for 2023-24 Part-1में

  • मॉडल रोड स्थित लालबाग के पास रेल्वे क्रासिंग पर रेल्वे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य लागत 27. 72 करोड़,
  • वीआईपी रोड पर रेलवे क्रासिंग पर रेल्वे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य लागत  24.75 करोड़,
  • परासिया मार्ग से काराबोह बायपास रिंग रोड़ तक डामरीकृत सड़क निर्माण  कार्य . 7.17 करोड़
  • कुकडा जगत से बायपास रिंग रोड़ तक डामरीकृत सड़क निर्माण. 5.30 करोड़,
  • बोरिया जंक्शन से सोनपुर रोड़ तक डामरीकृत सड़क निर्माण 5.15 करोड़
  • चारफाटक से नरसिहपुर मार्ग पर फ्लाई ओवर लेफ्ट टर्न निर्माण कार्य 23.85 करोड़,
  • नगर निगम कार्यालय भवन निर्माण कार्य लागत  8 करोड़

नगरीय अधोसंरचना विकास निधि मद से –

  • मान्धाता कालोनी से बोदरी नदी तक नाला सुदृढ़ीकरण कार्य . 10.11 करोड
  • मोक्षधाम में इलेक्ट्रिक शवदाह गृह निर्माण एवं 5 अन्य स्थलों पर शवदाह गृह का उन्नयन  5 करोड
  • कुलबेहरा नदी पर River Front Development कार्य और  भरतादेव पार्क में ग्रीनफील्ड विकास कार्य  7 करोड़।

नगर निगम के पांच जोन में प्रस्तावित कार्य-

  1. नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा के जोन क्र० 1 कुकडा जगत जोन में  47.35 लाख
  2. जोन क्र० 2 जगन्नाथ जोन में . 65.62 लाख
  3. जोन क्र० 3 नगर निगम मुख्यालय जोन में   62.81 लाख
  4. , जोन क्र० 4 चंदनगांव जोन में . 65.62 लाख
  5. जोन क्रo 5 लोनिया करवल जोन में 43.46 लाख के सड़क मरम्मत सहित अन्य  निर्माण कार्य का जोनल टेण्डर आमंत्रित किए जाने को मंजूरी।

इसके साथ ही –

  •  ऑडिटोरियम निर्माण . 11.50 करोड़
  •   कायाकल्प अभियान में 7.35 करोड़ के कार्यों की समयावधि  31/12/2023 तक बढाई गई
  • मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना (द्वितीय चरण)में  के विभिन्न स्थानों पर रोड एवं नाली निर्माण कार्य की  समयावधि भी  31/12/2023 तक बढ़ाई गई।
  •  मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना (तृतीय चरण) में  शहर के विभिन्न स्थानों पर रोड एवं नाली निर्माण कार्य  के लिए ठेकेदार अरनव इंटरप्राईजेस की समयावधि भी 31/12/2023 तक बढ़ाई गई।
  •  कायाकल्प अभियान 20 में  निकाय क्षेत्र के प्रमुख मार्गों का सुदृढीकरण और  मजबूतीकरण कार्य लागत 5 करोड़ वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति दी गई।
  • मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना चतुर्थ चरण में  सड़क निर्माण कार्य 8 करोड़ से ज्यादा के कार्य की स्वीकृति
  • आनंदम टाउनशिप के अंतिम देयक में  26 लाख की अतिरिक्त स्वीकृति।
  • निकाय में कार्यरत विनियमित कर्मियों  को रिक्त चतुर्थ श्रेणी के पदो पर नियमित करने की मंजूरी।
  • आदर्श कार्मिक संरचना में  रिक्त एकल पद पर पदोन्नति की सहमति।
  • म.प्र. कर्मचारी चयन मंडल भोपाल भोपाल से प्राप्त  उपयंत्रियों की  प्रतीक्षा सूची में मेरिट अनुसार मैकेनिकल – 02 एवं इलेक्ट्रीक्ल 01 पद पर उपयंत्री की नियुक्ति के आदेश
  • वार्ड नं. 15 गली नं. 05  सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के सामने की सड़क का नामकरण मोनी महाराज के नाम पर
  •  नगर पालिक निगम के कर्मचारी संघो द्वारा प्रस्तुत की गई मांगो के संबंध में विचार
  • शहर के 48 वार्डो में दिशा सूचक साईन बोर्ड  कालोनी का नाम एवं मुख्य स्थान दर्शित हो लगाने का प्रस्ताव।
  •  पातालेश्वर धाम और मोक्षधाम महाकाल मंदिर परिसर का सौन्दरीकरण
  •  निशक्तों  के आरक्षित पदो की पूर्ति विशेष अभियान के में “वाक-इन-इन्टरव्यू” के आधार पर।
  •  सफाई संरक्षक के 335 संविदा पदो पर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा
  •  रोजगार सहायकों की राशि 9,000/- रूपये प्रतिमाह मानदेय बढ़ाकर राशि 18,000/- रूपये का प्रस्ताव।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker