अब दिल्ली में सी बी आई अफसर बने आई पी एस विनायक वर्मा, मनीष खत्री छिन्दवाड़ा के नए एस पी
पहले संजय सिंह को बनाया था प्रभारी एस पी, फिर जारी किया नया आदेश
♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-
छिन्दवाड़ा में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर दी गई है। शासन ने कलेक्टर के बाद अब एस पी का भी तबादला कर दिया है। राज्य शासन ने सोमवार की शाम एस पी विनायक वर्मा का तबादला कर पर आई पी एस मनीष खत्री को नया एस पी पदस्थ किया है। छिन्दवाड़ा एस पी विनायक वर्मा को प्रतिनियुक्ति पर सी बी आई दिल्ली भेजा गया है। अब आई पी एस विनायक वर्मा सी बी आई अफसर होंगे।
सोमवार की शाम मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल अपर सचिव अन्नू भलावी के जारी आदेश के मुताबिक भारत सरकार गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के पत्र क्रमांक No. 1-21016/16/2023-IPS.III. दिनांक 11/12/2023 के संदर्भ में विनायक वर्मा, भापुसे -2013 बैच को सीबीआई में पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है। राज्य शासन ने पांच साल के लिए उन्हें इस प्रतिनियुक्ति पर भेजा है। उनकी सेवाए भारत सरकार, गृह मंत्रालय को सौंपी दी गई है। उनके स्थान पर पहले राज्य शासन ने 2011 बैच के आई पी एस संजय सिंह को छिन्दवाड़ा का एस पी नियुक्त किया था। संजय सिंह पुलिस हेड क्वाटर भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक है। आदेश में कहा गया है कि उन्हें पुलिस मुख्यालय के उनके वर्तमान कार्य के साथ- अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक जिला छिंदवाड़ा के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संजय सिंह इसके पूर्व डिंडौरी जिले के एस पी रहे हैं। यहां कोई जांच संस्थित होने पर दूसरे आदेश में तत्काल ही संजय सिंह के स्थान पर पुलिस मुख्यालय भोपाल में ही पदस्थ आई पी एस मनीष खत्री को छिन्दवाड़ा एस पी पद पर पद स्थापना दी गई है।