छिन्दवाड़ा कलेक्टर आई ए एस मनोज पुष्प ने संभाला पदभार
शासन की योजनाओ और नीतियों का क्रियान्वयन को बताया प्राथमिकता

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-
नवागत कलेक्टर मनोज पुष्प ने सोमवार की शाम छिन्दवाड़ा पहुंचकर कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया है। कलेक्टर चेम्बर में कलेक्टर शीतला पटले ने उन्हें चार्ज दिया और अपनी नई पद स्थापना में राजधानी भोपाल के लिए रिलीव हुई।
पदभार लेने के बाद कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा कि शासन की प्राथमिकता ही मेरी प्राथमिकता है। शासन की कल्याणकारी योजनाएं जिन लोगों के लिए बनी हैं, उन तक पहुंचे इसी दिशा में निरंतर कार्य करेंगे और बेहतर ढंग से जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को सम्हालेंगे और हर डिपार्टमेंट का रिव्यूह भी करेंगे ।उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा पहले भी खूबसूरत था आज भी है।
पदभार अवसर पर सीईओ जिला पंचायत पार्थ जैसवाल, नवागत एडीएम के.सी.बोपचे, सहायक कलेक्टर एवं एसडीएम अमरवाड़ा वैशाली जैन, संयुक्त कलेक्टर ज्योति ठाकुर एवं नवागत संयुक्त कलेक्टर अंकिता त्रिपाठी, नेहा सोनी, सिद्धार्थ पटेल एवं हेमकरण धुर्वे, नगरपालिक निगम आयुक्त राहुल सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुधीर जैन व आर.के.मेहरा, उप संचालक कृषि जितेंद्र कुमार सिंह, जिला कोषालय अधिकारी अरुण वर्मा, सहायक संचालक जनसंपर्क नीलू सोनी व तहसीलदार सचिदानंद त्रिपाठी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
छिन्दवाड़ा जिले के नए कलेक्टर मनोज पुष्प 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। वे छिन्दवाड़ा में बतौर एस डी एम करीब चार साल तक जुन्नारदेव और छिन्दवाड़ा अनुभाग में भी कार्य कर चुके है।
छिन्दवाड़ा के बाद वे रीवा और मंदसौर जिले में कलेक्टर रहे हैं। वर्तमान में महिला एवं बाल विकास विभाग , वाणिजियक कर विभाग के उप सचिव और महिला वित्त विकास निगम के प्रबंध संचालक 9द पर थे। रविवार को शासन ने उन्हें छिन्दवाड़ा कलेक्टर की जवाबदारी दी है।
आई ए एस मनोज पुष्प के पास लंबा प्रशासनिक अनुभव है। वे इंदौर में नगर निगम आयुक्त और अपर कलेक्टर, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के मुख्य महाप्रबंधक सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
सुधीर जैन छिन्दवाड़ा एस डी एम…
कलेक्टर मनोज पुष्प ने छिन्दवाड़ा के अनुभागों में पूर्व एस डी एम के तबादलों के बाद नए एस डी एम नियुक्त किए हैं। छिन्दवाड़ा में डिप्टी कलेक्टर सुधीर जैन, अमरवाड़ा में संयुक्त कलेक्टर हेमकरण धुर्वे, सौसर में संयुक्त कलेक्टर अंकिता त्रिपाठी, और जुनारदेव में संयुक्त कलेक्टर नेहा सोनी को एस डी एम बनाया गया है।