Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

24 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का छिन्दवाड़ा सिटी में जनदर्शन, पुलिस मैदान में जनसभा

तैयारी को लेकर कलेक्टर मनोज पुष्प और एस पी विनायक वर्मा ने अधिकारियों के साथ किया शहर के मार्गो का भ्रमण

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 24 अगस्त को सौसर जामसावली हनुमान मंदिर परिसर में 314 करोड़ की लागत से बनने वाले “हनुमान लोक” की आधारशिला रखने के बाद छिन्दवाड़ा सिटी  आएंगे।मुख्यमंत्री यहां “जनदर्शन कार्यक्रम” में शहर के मुख्य मार्गो पर “रोड शो” करेंगे और समापन पर पुलिस मैदान में ” जनसभा” करेंगे।

मुख्यमंत्री के ” जनदर्शन” कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गुरुवार की कलेक्टर मनोज पुष्प और एस पी विनायक वर्मा ने अधिकारियों की टीम के साथ छिन्दवाड़ा सिटी के मार्गो का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ  सीईओ जिला पंचायत  पार्थ जैसवाल, अपर कलेक्टर  के.सी.बोपचे, संयुक्त कलेक्टर ज्योति  ठाकुर, एसडीएम  सुधीर जैन, नगरपालिक निगम आयुक्त  राहुल सिंह, अधीक्षण यंत्री एमपीईबी  खुशियाल शिववंशी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग  आसिफ मंडल व आरटीओ  मनोज तेहनगुरिया सहित  अधिकारियों की टीम साथ  थी।

कलेक्टर ने  ईएलसी चौक से राजपाल  चौक, छापाखाना, अनगढ़ हनुमान मंदिर, फव्वारा चौक, गोलगंज, राम मंदिर, जैन मंदिर, बड़ी माता मंदिर, पुराना पावर हाउस छोटी बाजार, छोटा तालाब होते हुए चारफाटक तक पैदल भ्रमण  किया। इस दौरान उन्होंने चार फाटक स्थित  केशरी नंदन हनुमान मंदिर में पूर्व मुखी हनुमान प्रतिमा के दर्शन और  पूजन अर्चन भी किया।

मंदिर के बाद  अधिकारियों की टीम लालबाग होते हुए पुलिस ग्राउंड पहुंची यहां  मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में रोजगार दिवस, महिला सम्मेलन  सहित विविध विकास कार्यों के लोकार्पण  और भूमिपूजन के साथ ही जनसभा  भी होगी। अधिकारियों ने पुलिस मैदान का निरीक्षण भी किया और व्यवस्थागत निर्णय लिए है।

 


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker