MP Election2023- कांग्रेस ने घोषित किए 144 उम्मीदवार, पहली सूची में सौसर, पांढुर्ना, चौरई, अमरवाड़ा, परासिया, जुन्नारदेव का नाम नही
छिन्दवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से फिर चुनाव मैदान में पूर्व सी एम कमलनाथ

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रविवार को अपनी पहली सूची 220 में से में 144 सीट के “प्रत्याशी” घोषित कर दिए हैं। इनमे पूर्व मुख्यमंत्री “कमलनाथ” छिन्दवाड़ा से ही मैदान में उतरेंगे। सूची में छिन्दवाड़ा- पांढुर्ना जिले की सात सीट से केवल छिन्दवाड़ा सीट से ” कमलनाथ” का नाम है। अभी पांढुर्ना, सौसर, परासिया, जुनारदेव, अमरवाड़ा, चौरई का फैसला नही हो पाया है। इनकी घोषणा संभवतः 86 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में हो सकती है।
कांन्ग्रेस की जारी पहली सूची में चार विधायकों” को मौका नही मिला है। उनकी जगह उनके बेटों को मौका दिया गया है। कांतिलाल भूरिया की जगह उनके बेटे विक्रांत भूरिया को टिकट दिया है। कटंगी विधायक टामलाल सहारे और गुनौर, शिवदलाय बागरी का टिकट कट गया है। उनकी जगह पूर्व सांसद बोध सिंह भगत को प्रत्याशी बनाया गया है। सी एम शिवराज सिंह की सीट बुधनी से विक्रम मस्ताल को प्रत्याशी बनाया गया है। विक्रम टीवी सीरियल के एक्टर है।
चर्चित इंदौर विधानसभा – एक से बीजेपी उम्मीद्वार कैलाश विजयवर्गीय के सामने कांग्रेस नेता संजय शुक्ला को पुनः मैदान में उतारा है। शिवपुरी की पिछोर सीट से पांच बार के विधायक केपी सिंह को शिवपुरी से उम्मीद्वार बनाया गया है। पिछोर अब शैलेंद्र सिंह को चुनाव लड़ाया जा रहा है।
कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों में ओबीसी के 39 , अनुसूचित जाति के 22 और अनुसूचित जनजाति के 30 प्रत्याशियों के साथ ही 19 महिलाओं को मौका दिया है। इनके अलावा पांच सीट पर जैन और एक मुस्लिम को टिकट दिया है। इनमें 65 प्रत्याशी ऐसे है। जिनकी उम्र 50 वर्ष से कम है। कांग्रेस ने 64 वर्तमान विधायको के साथ ही पिछले चुनाव में हारे 35 उम्मीदवारो पर भरोसा जताया है। 9 नए चेहरों के साथ ही 19 महिला उम्मीदवार दिए हैं।
कांग्रेस की पहली सूची में घोषित उम्मीदवार..
1. श्योपुर से बाबूसिंह जंडेल
2. विजयपुर से रामनिवास रावत
3. सबलगढ़ से बृजनाथ कुशवाह
4. जौरा से पंकज उपाध्याय
5. अटेर से हेमंत कटारे
6. लहार से डॉ. गोविंद सिंह
7. मेहगांव से राहुल भदौरिया
8. ग्वालियर ग्रामीण से सहाबसिंह गुर्जर
9. ग्वालियर पूर्व से सतीश सिंह सिकरवार
10. ग्वालियर दक्षिण से प्रवीण पाठक
11. भितरवार से लाखन सिंह यादव
12. डबरा से सुरेश राजे
13. सेवढ़ा से घनश्याम सिंह
14. भांडेर से फूल सिंह बरैया
15. दतिया से अवेधश नायक
16. करेरा से प्रागी लाल जाटव
17. पौहरी से कैलाश कुशवाह
18. शिवपुरी से केपी सिंह
19. पिछोर से शैलेंद्र सिंह
20. कोलारस से बेजनाथ यादव
21. बमौरी से ऋषि अग्रवाल
22. चाचौड़ा से लक्ष्मण सिंह
23. राघौगढ़ से जयवर्धन सिंह
24. अशोक नगर से हरिबाबू राय
25. चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान
26. मुंगावली से राव यादवेंद्र सिंह यादव
27. सुरखी से नीरज शर्मा
28. देवरी से हर्ष यादव
29. नरियावली से सुरेंद्र चौधरी
30. बंडा से तरवर सिंह लौधी
31. टीकमगढ़ से यादवेंद्र सिंह
32. जतारा से किरण अहिरवार
33. पृथ्वीपुर से नीतेंद्र सिंह राठौर
34. खरगापुर से चंदा सिंह गौर
35. महाराजपुर से नीरज दीक्षित
36. चंदला से हरप्रसाद अनुरागी
37. राजनगर से विक्रम नाती राजा
38. छतरपुर से आलोक चतुर्वेदी
39. बीजावर से चरणसिंह यादव
40. मलहरा से साध्वी रामसिया भारती
41. पथरिया से राव बृजेंद्र सिंह
42. जबेरा से प्रताप सिंह लोधी
43. हटा से प्रदीप खटिक
44. पवई से मुकेश नायक
45. गुन्नौर से जीवन लाल सिद्धार्थ
46. चित्रकूट से नीलांशू चतुर्वेदी
47. रेगावं से कल्पना वर्मा
48. सतना से सिद्धार्थ कुशवाह
49. नागौद से डॉ. रश्मि सिंह पटेल
50. अमर पाटन से राजेंद्र कुमार सिंह
51. त्यांैथर से रमा शंकर सिंह पटैल
52. महूगंज से सुखेंद्र सिंह बना
53. मनगंवा से बबीता साकेत
54. गुढ़ से कपिद्धवज सिंह
55. चुरहट से अजय सिंह राहुल
56. सिहावल से कमलेश्वर पटैल
57. चितरंगी से मानिक सिंह
58. सिंगरौली से रेणू शाह
59. जैतपुर से उमा ध्रुवे
60. अनूपपुर से रमेश सिंह
61. पुष्पराजगढ़ से फूंदेलाल मारको
62. बड़वारा से विजय राघवेंद्र सिंह
63. पाटन से नीलेश अवस्थी
64. बरगी से संजय यादव
65. जबलपुर पूर्व से लखन घनघौरिया
66. जबलपुर उत्तर से विनय सक्सेना
67. जबपुर पश्चिम से तरूण भनौट
68. सीहोरा से एकता ठाकुर
69. शाहपुरा से भूपेंद्र मरावी
70. डिंडौरी से ओमकार सिंह मरकाम
71. बिछिया से नारायण सिंह पट्टा
72. बैहर से संजय उईके
73. लांजी से हिना कांवरे
74. परसवाड़ा से मधुभगत
75. बालाघाट से अनुभा मुंजारे
76. कटंगी से बौधसिंह भगत
77. बरघाट से अर्जुन सिंह काकोडिय़ा
78. सिवनी से आनंद पंजवानी
79. केवलारी से रजनीश सिंह
80. लखनादौन से योगेंद्र सिंह बाबा
81. गोटेगांव से शेखर चौधरी
82. नरसिंहपुर से लखन सिंह पटेल
83. तेंदुखेड़ा से संजय शर्मा
84. छिंदवाड़ा से कमलनाथ
85. मुल्ताई से सुखदेव पांसे
86. बैतूल से निलय डागा
87. घोड़ाडोंगरी से राहुल उईके
88. भैंसदेही से धर्मु सिंह सिरसाम
89. टिमरनी से अभिजीत शाह
90. हरदा से राम किशोर दोगने
91. उदयपुरा से देवेंद्र पटेल गडरवास
92. सिलवानी से देवेंद्र पटेल
93. विदिशा से शशांक भार्गव
94. बासौदा से निशंक जैन
95. शमशाबाद से सिंधु विक्रम सिंह
96. बैरसिया से जयश्री हरिकिरण
97. नरेला से मनोज शुक्ला
98. भोपाल से मध्य आरिफ मसूद
99. बुधनी से विक्रम मस्ताल
100. आष्टा से कमल चौहान
101. सीहोर से शशांक सक्सेना
102. राजगढ़ से बापू सिंह तंवर
103. खिलचीपुर से प्रियव्रत सिंह
104. सुसनैर से भेरू सिंह बापू
105. आगर से विपिन वानखेड़े
106. शाजापुर से हुकुम सिंह कराड़ा
107. कालापीपल से कुणाल चौधरी
108. सोनकच्छ से सज्जन सिंह वर्मा
109. हाटपिपलिया से राजवीर सिंह बघेल
110. मांधाता से उत्तम पाल सिंह
111. पंधाना से रूपाली बारे
112. भीकनगांव से झूमा सोलंकी
113. बड़वाह से नरेंद्र पटेल
114. महेश्वर से विजयलक्ष्मी साधौ
115. कसरावद से सचिन यादव
116. खरगोन से रवि जोशी
117. भगवानपुरा से केदार डावर
118. राजपुर से बाला बच्चन
119. बड़वानी से राजन मंडलोई
120. अलीराजपुर से मुकेश पटेल
121. जोबट से सेना पटेल
122. झाबुआ से विक्रांत भूरिया
123. थांदला से वीर सिंह भूरिया
124. पेटलावद से वाल सिंह मेड़ा
125. सरदारपुर से प्रताप ग्रेवाल
126. गंधवानी से उमंग सिंघार
127. कुक्षी से सुरेंद्र सिंह बघेल हनी
128. धरमपुरी से पांचीलाल मेड़ा
129. देपालपुर से विशाल पटेल
130. इंदौर 1 से संजय शुक्ला
131. इंदौर 2 से चिंतामणी चौकसे चिंटू
132. इंदौर 4 से राजा मंधवानी
133. राऊ से जीतू पटवारी
134. सांवेर से रीना बौरासी
135. नागदा खाचरोद से दिलीप सिंह गुर्जर
136. महिदपुर से दिनेश जैन बोस
137. तराना से महेश परमार
138. घट्टिया से रामलाल मालवीय
139. उज्जैन उत्तर से माया राजेश त्रिवेदी
140. सैलाना से हर्ष विजय गहलोत
141. आलोट से मनोज चावला
142. मंदसौर से विपिन जैन
143. सुवासरा से राकेश पाटीदार
144. मनासा से नरेंद्र नाहटा