Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

पी एम नरेंद्र मोदी ने किया छिंदवाड़ा ट्राइबल म्यूसियम का लोकार्पण, दशहरा मैदान में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

आदिवासी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमो की युवाओ ने दी प्रस्तुति

Metro City Media

 

♦छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश –

38 प्रतिशत आदिवासी आबादी वाले छिंदवाड़ा जिले के “बादल भोई ट्राइबल म्यूजियम” को राष्ट्रीय म्यूसियम का दर्जा देने के बाद करीब 40 करोड़ की लागत से इसका उन्ननयन किया गया है। 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती  “जनजातीय गौरव” दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमुई में आयोजित समारोह में  इस म्यूसियम का भी वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में भी ” जनजातीय गौरव” दिवस का आयोजन सांसद विवेक साहू के मुख्य आतिथ्य में किया गया। समारोह को सांसद विवेक साहू, नगर निगम महापौर विक्रम अहके, अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम में जिले के आदिवासी अंचल के युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विवेक साहू ने  कहा कि भगवान  बिरसा मुंडा और अन्य आदिवासी सेनानियों ने अपने स्वाभिमान और देश के लिए जो संघर्ष किए, वे हमारे लिए अमूल्य धरोहर हैं। उनका त्याग और बलिदान हमें सिखाता है कि अपने अधिकारों के लिए कैसे खड़ा होना चाहिए।” सांसद ने यह भी कहा कि सरकार आदिवासी समाज के कल्याण और उनके सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आदिवासी समाज के लोगों को विकास और उन्नति के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।  बादल भोई जनजातीय संग्रहालय उन बलिदानों की याद दिलाने और उनकी विरासत को संरक्षित करने का एक महान प्रयास है।

छिंदवाड़ा नगर निगम के महापौर विक्रम अहके ने कहा कि  बादल भोई जनजातीय संग्रहालय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। स्वंत्रता संग्राम सेनानी  बिरसा मुंडा ने बिना किसी प्रकार के संचार साधनों के बावजूद लोगों का आत्मबल जगाया और उन्हें अपने अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी है।

अमरवाड़ा विधायक कमलेश  प्रताप शाह ने  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी द्वारा  बादल भोई जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण गर्व की बात है। यह संग्रहालय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के  स्मरण करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने  भगवान बिरसा मुंडा और अन्य आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि इन महानायकों ने अपने समाज के अधिकारों और स्वाभिमान के लिए जो लड़ाई लड़ी वह हमें हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।

कलेक्टर  शीलेन्द्र सिंह ने  भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने देश के लिए जो संघर्ष किए उन्हें भुलाया नहीं जा सकता। उनके बलिदानों ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उन्होंने आगे कहा कि श्री बादल भोई जनजातीय संग्रहालय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है। इसके माध्यम से हम उनके संघर्षों को सम्मानपूर्वक स्मरण कर सकते हैं।
कलेक्टर श्री सिंह ने यह भी उल्लेख किया कि शासन द्वारा आदिवासी समाज के लोगों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लाभ समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने इन योजनाओं के माध्यम से आदिवासी समाज के विकास और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

जनजातीय गौरव दिवस पर जिले के आदिवासी अंचल के युवाओं ने   आदिवासी संस्कृति को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नृत्य , नाटक  और संगीत के माध्यम से आदिवासी जीवनशैली और परंपराओं  को दिखाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांसद विवेक  साहू, महापौर विक्रम अहके व अन्य जनप्रतिनिधियों ने  बच्चों के साथ सहभागिता की गई और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर  जिला प्रशासन ने  आदिवासी समुदाय के हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया।  कई लाभार्थियों को चेक और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।  जो उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार लाने में सहायक होंगे।
जनजातीय गौरव दिवस पर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान मेगा इवेंट के आयोजन में   विभिन्न विभागों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई और प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी।

बादल भोई जनजातीय संग्रहालय का निरीक्षण-

कार्यक्रम के बाद सांसद विवेक साहू  सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बादल भोई जनजातीय संग्रहालय का निरीक्षण किया। संग्रहालय में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की संघर्षपूर्ण कहानियों को दिखाया गया है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष  शेषराव यादव, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे व नथन शाह कवरेती, म.प्र.भारिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  दिनेश  कुमार अंगारिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष , कांता ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि , कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह एसपी  मनीष खत्री, सीईओ जिला पंचायत  अग्रिम कुमार, उप संचालक कृषि  जितेन्द्र कुमार सिंह, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग  सतेन्द्र सिंह मरकाम सहित अन्य अधिकारी, पत्रकार  व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और आम जन उपस्थित थे ।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker