Metro City Mediaछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

जुन्नारदेव में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन,चाइनीज मांझा बेचते पकड़ा गया दुकानदार , पुलिस रेड से मचा हड़कंप।

Metro City Media

जुन्नारदेव में पुलिस का सख्त प्रहार! प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचता दुकानदार रंगेहाथ पकड़ा गया, FIR दर्ज 🔥

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव।

जिले में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के विरुद्ध जुन्नारदेव पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए एक पतंग दुकान से जानलेवा मांझा जब्त किया है। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी छिंदवाड़ा द्वारा धारा 163 BNSS के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के पालन में की गई।

पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि जुन्नारदेव–दमुआ रोड स्थित महिमा आर्ट नामक दुकान में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बघेल के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, आरक्षक संतोष धुर्वे, राजपाल बघेल एवं महिला आरक्षक निधि बघेल शामिल रहे।

टीम द्वारा की गई रेड कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक सूरज मालवीय को अपनी दुकान में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा का विक्रय करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। मौके से पुलिस ने

  •  15 नग चाइनीज मांझा की घिर्रियां
  • कीमत लगभग ₹5000

जब्त की।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 223 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्र में अन्य पतंग विक्रय करने वाली दुकानों की भी सघन तलाशी ली जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर प्रतिबंधित मांझे का कारोबार न हो सके।

पुलिस की जनहित अपील

जुन्नारदेव पुलिस ने सभी दुकानदारों एवं नागरिकों से अपील की है कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा का न तो भंडारण करें और न ही विक्रय अथवा उपयोग करें। यह मांझा आम नागरिकों, बच्चों और पक्षियों के लिए अत्यंत घातक है। पूर्व में इससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कुछ ने अपनी जान भी गंवाई है।

सतर्क पुलिस – सुरक्षित जुन्नारदेव

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker