राजनीति: नंदकिशोर सूर्यवंशी छिन्दवाड़ा शहर कांगेस कमेटी के नए अध्यक्ष
तीन उप ब्लाक में तीन प्रभारियों के साथ ही 6 समन्वयकों की भी नियुक्ति

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-
कांग्रेस को नगर निगम छिन्दवाड़ा के गुलाबरा वार्ड- 42 के उप चुनाव में भाजपा से शिकस्त क्या मिली कि पूरी शहर कांग्रेस कमेटी ही बदल दी गई है। हार की समीक्षा बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला से इस्तीफा लेने के बाद भोपाल से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाधयक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिह ने पी सी सी चीफ कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ की अनुशंसा पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर सूर्यवंशी को शहर कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही कमेटी के तीन उपबलाक में तीन प्रभारी और 6 समन्वयक भी नियुक्त किए गए हैं।
शहर कांन्ग्रेस के अध्यक्ष नंदकिशोर सूर्यवंशी जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वे पहले भी शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। कृषि उपज मंडी समिति छिन्दवाड़ा के भी अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा पिछले दो चुनाव में अमरवाड़ा और हर्रई ब्लाक के पर्यवेक्षक रहे हैं।अब वे एक बार फिर शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे।
शहर कांग्रेस कमेटी के तीन जोन में तीन नए प्रभारी में उप ब्लाक क्रमांक- 1 में रिंकू नैय्यर, उप ब्लाक क्रमांक – 2 में प्रबल सक्सेना और उप ब्लाक क्रमांक- 3 में पप्पू यादव प्रभारी बनाए गए हैं।
इसके साथ ही तीनो उप ब्लाक में 6 समन्वयक नियुक्त किए गए हैं इनमे ब्लाक- 1 में अजय सिन्हा, ब्लाक – 2 में आरिफ ठाकुर और ब्लाक-3 में रामकिसन पहाड़े समन्वयक बने हैं। तीनो ब्लाक में नगर निगम के वार्डो के लिए विशेष तौर पर तीन समन्वयक और नियुक्त किए गए हैं इनमे ब्लाक -1 में नगर निगम के अध्यक्ष सोनू मांगो, ब्लाक – 2 में जल समीति सभापति प्रमोद शर्मा और ब्लाक -3 में वित्त सभापति चन्द्रभान देवरे को समन्वयक की जवाबदारी दी गई है।