क्राइमछिन्दवाड़ा

छिन्दवाड़ा अस्पताल के जेल वार्ड से भागा हत्या के आरोप का बंदी

पुलिस पार्टियां कर रही सर्च ,बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार

Metro City Media

 भागा रात 8बजे सूचना दी रात डेढ़ बजे

मुकुन्द सोनी छिन्दवाड़ा-छिन्दवाड़ा के जिला अस्पताल के जेल वार्ड से हत्या के आरोप का एक बंदी फरार हो गया है पुलिस पार्टी आरोपी की तलाश कर रही है घटना रविवार रात्रि करीब आठ बजे की है

जानकारी के अनुसार हत्या के आरोप में जिला जेल में 4 जुलाई से बंद आरोपी 29 वर्षीय  मुकेश पिता  रतन सल्लाम को 15 नवम्बर को पाइल्स की बीमारी के चलते जिला जेल से उपचार के लिए जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा के जेल वार्ड में शिफ्ट किया गया था 5 दिसम्बर रविवार की शाम वह अस्पताल के वार्ड के बाथरूम की खिड़की तोड़कर दूसरी  मंजिल से पाइप के सहारे नीचे उतरा औऱ फरार हो गया जब वह काफी देर तक वापस वार्ड में अपने पलंग पर नही आया तब  वार्ड में तैनात जेल सुरक्षा प्रहरी ने देखा तो पाया कि वार्ड के बाथरूम की खिड़की का कांच निकला हुआ है  ड्यूटी प्रहरी  ने वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस को खबर की और फिर बंदी का सर्च अभियान शुरू हुआ लेकिन अब तक वह पकड़ा नही जा सका है

100 कैमरे से लैस है अस्पताल.

खास बात यह है कि जिला अस्पताल विस्तार के बाद से  सुरक्षा की दृष्टि से 100 जे ज्यादा सी सी टी वी कैमरों से लैस है इसका कंट्रोल रूम भी अस्पताल में बना हुआ है लेकिन मौके  पर पुलिस को सी सी टी वी कैमरे  के फुटेज तत्काल नही मिल पाए क्योकि अधिकांश कैमरे बंद पड़े थे

पायली गांव में  की थी वारदात

हत्या का  आरोपी   छिन्दवाड़ा के गांव पायली का रहने वाला है यहां आरोपी ने अपने पांच साथियों के साथ  टोना-टोटका के शक में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी जिसके आरोप में देहात थाना  पुलिस ने  पांच आरोपियों के  खिलाफ अपराध क्रमांक 302/22 धारा 302,147,149 आईपीसी मे  दर्ज कर कोर्ट में पेश किया था  आरोपी  मुकेश  भी उनमे से एक  था चार साथियो सहित 4 जुलाई से वह   जिला जेल में बंद था  आरोपी एनिमिक है और  पाइल्स से पीड़ित हैं जिला जेल के अस्पताल में भी उसका उपचार चल रहा था खून की कमी के कारण उसे जिला अस्पताल शिफ्ट किया गया था कि 5 दिसम्बर की शाम को वह अस्पताल से भाग गया

गार्ड ने रात डेढ़ बजे दी सूचना..

हत्या का आरोपी मुकेश सल्लाम 5 दिसम्बर को रात्रि 7 से 8 बजे के बीच ही अस्पताल से फरार हो चुका था लेकिन ड्यूटी गार्ड ने रात करीब डेढ़ बजे इसकी सूचना अधिकारियों और कोतवाली पुलिस को दी थी पुलिस का सर्च अभियान रात दो बजे के बाद शुरू हो पाया खबर लगने के बाद एस पी विनायक वर्मा और जेल अधीक्षक यजुवेंद्र वाघमारे भी जिला अस्पताल पहुंचे और मौका मुआयना किया एस पी विनायक वर्मा ने घटना की जांच के भी आदेश दिए हैं बंदी यहां बिना हथकड़ी के था


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker