ChindwaraMetro City Mediaमध्यप्रदेश

रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए दी विशेष सुविधा,अयोध्या के लिए जबलपुर से चार अयोध्या धाम स्पेशल आस्था ट्रेन 30 जनवरी से

भोपाल और इंदौर से भी अयोध्या के लिए दौड़ रही ट्रेन

Metro City Media

♦Metro City Media-

♦जबलपुर मध्यप्रदेश-

श्री राम जन्म भूमि अयोध्या की आबादी तो मात्र 75 हजार है लेकिन भगवान श्री राम का मन्दिर बनने के बाद से यहाँ रोज पांच से सात लाख लोग देश के कोने – कोने से दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। रेलवे अयोध्या के लिए देश भर में अयोध्या स्पेशल आस्था ट्रेन भी चला रहा है। 30 जनवरी से मध्यप्रदेश के  जबलपुर से  भी अयोध्या जाने वाली चार  आस्था स्पेशल रेलवे शुरू हो रही है। इस ट्रेन में  22 कोच में से 20 कोच स्लीपर के लगाए गए हैं। जबलपुर रेल मंडल इसका संचालन करेगा। यह ट्रेन  जबलपुर से इटारसी-भोपाल होकर  अयोध्या जाएगी।  ट्रेन श्रीधाम, नरसिंहपुर, गाडरवारा और पिपरिया  भी  रुकेगी।

जानकारी के अनुसार  जबलपुर रेल मंडल  यात्रियों को अयोध्या जाने के लिए  चार स्पेशल ट्रेन शुरू कर रहा है। इसमे  पहली स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी को जबलपुर से रवाना होगी जो जबलपुर से इटारसी, भोपाल, बीना होते हुए झांसी से प्रयागराज होकर अयोध्या जाएगी। सामान्य श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों का विशेष ध्यान रखते हुए आस्था स्पेशल ट्रेन 20 -20  स्लीपर कोच लगाए गए हैं। 30 जनवरी को जबलपुर से  ट्रेन- गाड़ी संख्या 02135 जबलपुर-अयोध्या आस्था सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन  दोपहर साढ़े तीन बजे रवाना होगी। यह ट्रेन श्रीधाम, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया  होते हुए जाएगी। इसके बाद इटारसी, नर्मदापुरम, भोपाल, बीना जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज होते हुए अगले दिन दोपहर 12.55 बजे अयोध्या पहुंचेगी। ट्रेन की वापसी अयोध्या से रात 21.20 बजे होगी, जो इसी मार्ग से होते हुए अगले दिन शाम 19.20 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

16 फरवरी को दूसरी  जबलपुर-अयोध्या  ट्रेन- गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर से अयोध्या जाएगी।  यह ट्रेन देर रात जबलपुर से रात्रि 23.00 बजे छूटेगी। जो कटनी देर रात 00.10 बजे, सतना रात्रि 1.35 बजे, मानिकपुर तड़के 3.30 बजे, प्रयागराज जंक्शन सुबह 5.15 बजे और सुल्तानपुर होते हुए सुबह 10.30 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी में 18 फरवरी की रात्रि 21.30 बजे छूटेगी, जो रात्रि 1.50 बजे प्रयागराज जंक्शन, 4.15 बजे मानिकपुर, 5.15 बजे सतना, 6.40 बजे कटनी होते हुए सुबह 8.15 बजे जबलपुर पहुंचेग। इसी तरह तीसरी और चौथी ट्रेन का भी शेड्यूल जारी होगा।

अकेले जबलपुर से नही बल्कि रेलवे भोपाल और इंदौर से भी अयोध्या ट्रेन चला रहा है। इसमे भोपाल से अयोध्या के लिए  ट्रेन क्रमांक 22129 तुलसी एक्सप्रेस है। इस ट्रेन को अयोध्या पहुंचने में लगभग 16घंटे 20मिनट का समय लगता है। यह भोपाल से 19:50:00 बजे निकलती है और 12:10:00 बजे अयोध्या पहुँचती है । यह ट्रेन मंगलवार और रविवार को चलती है। इंदौर जंक्शन से अयोध्या कैंट के बीच चलने वाली ट्रेन  राजेन्द्रनगर एक्स्प्रेस ट्रेन क्रमांक  19321 है। ट्रेन का  समय है 13.55 है। ट्रेन  975 किलोमीटर की दूरी 17.50 घंटे में तय करती है।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker