कलेक्टर शीतला पटले का तबादला, मनोज पुष्प छिन्दवाड़ा के नए कलेक्टर
भोपाल में सी एम उप सचिव के साथ मध्यप्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की होंगी परियोजना संचालक

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-
राज्य शासन ने छिन्दवाड़ा कलेक्टर शीतला पटले का तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर मनोज पुष्प छिन्दवाड़ा के नए ककेक्टर बनाए गए हैं। रविवार को मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस ने 13 अफसरो के तबादला आदेश जारी किए हैं।जिनमे छिन्दवाड़ा कलेक्टर का भी आदेश है।
कलेक्टर शीतला पटले जिले में पदस्थ होने वाली पहली महिला कलेक्टर थी। गत नवम्बर माह में ही ककेक्टर सौरव सुमन के जबलपुर तबादले के बाद उन्हें छिन्दवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया था। 2014 बैच की आईएएस शीतला पटले सागर संभाग में अपर आयुक्त थी।पहली बार छिन्दवाड़ा जिले में उन्हें ककेक्टर बनाया गया था। करीब आठ महीने ही वे कलेक्टर रह पाई कि अब राज्य शासन ने उन्हें नई पद स्थापना दे दी है।
आई ए एस शीतला पटले अब छिन्दवाड़ा कलेक्टर के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की उप सचिव होंगी साथ ही मध्यप्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की परियोजना संचालक होंगी। उमके पति क्षितिज सिंगल भी आई ए एस है । वे सागर में जिला पंचायत सीईओ थे। वर्तमान में सिवनी जिले के कलेक्टर है।
छिन्दवाड़ा के नए कलेक्टर मनोज पुष्प 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। वे रीवा और मंदसौर जिले में कलेक्टर रहे हैं। वर्तमान में महिला एवं बाल विकास विभाग , वाणिजियक कर विभाग के उप सचिव और महिला वित्त विकास निगम के प्रबंध संचालक है।
इसके पूर्व वे इंदौर में नगर निगम आयुक्त और अपर कलेक्टर, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के मुख्य महाप्रबंधक सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब छिन्दवाड़ा के कलेक्टर बनाए गए हैं। खास बात यह है कि वे अपने सेवाकाल की शुरुआत में छिन्दवाड़ा एस डी एम भी रहे हैं।