Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

छिन्दवाड़ा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा ने कन्हईराम रघुवंशी को बनाया जिला संयोजक

तीन बार जिला भाजपा और दो बार रह चुके है नगरपालिका अध्यक्ष

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने अपने एक्शन प्लान में अब प्रदेश के हर जिले में चुनावी प्रबन्धन और समन्वय के लिए जिला संयोजकों की नियुक्ति की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने छिन्दवाड़ा जिले के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता कन्हईराम रघुवंशी को जिला संयोजक नियुक्त किया है।

कन्हईराम रघुवंशी छिन्दवाड़ा में तीन बार भाजपा के जिला अध्यक्ष रहकर संगठन की कमान सम्हाल चुके हैं वही दो बार लगातार नगर पालिका छिन्दवाड़ा के सीधे जनता द्वारा अध्यक्ष भी चुने गए हैं। छिन्दवाड़ा शहर के विकास के लिए उनके कार्यकाल में बनाए गए प्रोजेक्ट पर अब भी कार्य चल रहे हैं।

भाजपा संगठन में जिले में संगठन को गढ़ने में उनका बड़ा योगदान है। अपने कार्यकाल में ही उन्होंने जिले के शहरी और ग्रामीण अंचल में 33 मंडलों का गठन किया था। इसके साथ ही उनके नेतृत्व में भाजपा  ने जिले में सातों विधानसभा सीट भी जीती थी और नगर पालिकाओं से लेकर जिला पंचायत तक भाजपा का कब्जा था।

भाजपा छिन्दवाड़ा को लेकर विशेष एक्शन प्लान में है पार्टी के सामने जिले की  सातों विधानसभा सहित लोकसभा चुनाव जीतने का लक्ष्य है। बतौर जिला संयोजक पार्टी ने कन्हईराम रघुवंशी को बड़ी जवाबदारियां दी है। विधानसभा चुनाव की जिले की रणनीति में अब सातों सीट के लिए प्रत्याशी चयन से लेकर प्रबन्धन तक जिला संयोजक का अहम रोल होगा।

कन्हईराम रघुवंशी की नियुक्ति को पार्टी के जिला संगठन में समन्वय की  दृष्टि से भी देखा जा रहा है।  पार्टी संगठन में समन्वय की बड़ी जवाबदारी भी अब जिला संयोजक को ही दी गई है। समन्वय के अभाव में पार्टी को पिछले निकाय और पंचयत चुनाव में बड़ा झटका लगा था जब नगर निगम छिन्दवाड़ा और जिला पंचायत अध्यक्ष का पद भाजपा के हाथ से निकल गए थे।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker