महारैली: पुरानी पेंशन बहाली सहित 24 सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा ने बुलंद की अपने हक की आवाज
कलेक्ट्रेट में जमकर की नारेबाजी , सी एम और सी एस के नाम दिया रिमाइंडर

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-
अधिकारी – कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने पुरानी पेंशन सहित लंबित 24 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को महारैली निकालकर कलेक्ट्रेट में बड़ा प्रदर्शन किया है। मोर्चा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के नाम एस डी एम अतुल सिंह को रिमाइंडर देकर कहा है कि मागे तो लंबित है ही मुख्यमंत्री द्वारा महंगाई भत्ता सहित एरियर्स की घोषणा के आदेश भी अब तक वित्त विभाग ने जारी नही किए हैं। मुख्यमंत्री अपने कर्मचरियों को छोड़ सबकी सुन रहे हैं ऐसे में कर्मियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
यदि सरकार ने संयुक्त मोर्चा की मांगें नही मानी तब 11 अगस्त को पूरे प्रदेश के अधिकारी – कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर जाएंगे और अनिशिचत कालीन हड़ताल पर बैठेंगे जिसकी जवाबदारी सरकार की होगी।
संयुक्त मोर्चा की रैली कलेक्ट्रेट मैदान से शुरू होकर सत्कार तिराहा स्थित डॉ आंबेडकर स्मारक होते हुए वापस कलेक्ट्रेट पहुंचीं जहां संयुक्त मोर्चा ने अपने हक की आवाज बुलंद कर जमकर नारेबाजी की।
मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश गोंडाने ने बताया कि अपनी लंबित मांगी को लेकर मोर्चा ने तीन चरणों में आंदोलन का फैसला लिया है जिसमे पहले चरण में मंगलवार को महारैली निकालकर जिला प्रशासन को रिमाइंडर दिया गया है।मांगे पूरी नहीं होने पर 11 अगस्त को प्रदेश के समस्त कर्मचारी अधिकारी 1 दिन का सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन करेंगे उसके पश्चात भी अगर मांगों पर विचार नहीं हुआ तो 11 सितंबर को प्रदेश स्तरीय आंदोलन भोपाल में होगा और अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
रैली में अधिकारी- कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल करो पदोन्नति के आदेश जारी करो महंगाई भत्ता के आदेश जारी करो , सभी संवर्ग के कर्मचारियों को मांगों को पूर्ण करो के नारे लगाए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या मे महिला कर्मचारी शिक्षक सहित सभी 34 कर्मचारी संगठनों के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे
मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश गोंडाने ने कहा कि जिन राज्यों में निर्वाचन हो चुके हैं वहां शासन ने पुरानी पेंशन बहाल की है लेकिन मध्य प्रदेश में अभी तक पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है जिससे कर्मचारी और अधिकारी आहत है।
वर्तमान में जो कर्मचारी अधिकारी एनपीएस अधिकारी सेवानियुक्त हो रहा है, उन्हें नाम मात्र की पेंशन मिल रही है और उनकी जीविका भी बड़ी मुश्किल से हो पा रही है बुढ़ापे का सहारा बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन के लिए सभी कर्मचारी अधिकारी चिंतित है।राज्य शासन से मांग की गई है कि सरकार इस ओर विशेष तौर पर ध्यान दें इसके अतिरिक्त 7 सालों से कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं होने से भी अधिकारी कर्मचारी नाराज है महंगाई भत्ते की किस्त अभी तक जारी नहीं की गई है और ना ही एरिया के भुगतान के आदेश हुए हैं।
इसी तरह लिपिको की ग्रेड पे पटवारी की ग्रेड पे, मंत्रालय के समान समय मान वेतनमान सीपीसीटी में छूट वन कर्मचारी स्वास्थ्य कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी संविदा कर्मचारी स्थाई कर्मी उनकी मांगों पर भी राज्य शासन विचार नहीं कर रहा है जिसके कारण कर्मचारियों में आक्रोश है
प्रदर्शन में वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मतीन कुरैशी वन प्राणी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष दीपक भारती चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लाल सिंह मालवी संजू कपाले क्रांतिकारी पुरानी पेंशन के अध्यक्ष अनिल सूर्यवंशी, प्रांतीय उपाध्यक्ष सजीर कादरी जिला अध्यक्ष रवि विश्वकर्मा अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजीक कुरैशी मध्य प्रदेश सहकारिता कर्मचारी अधिकारी संघ के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ कुरैशी लिपिक संघ की महिला जिला अध्यक्ष साधना राजोरिया मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर एमके मौर्य मध्य प्रदेश सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष महेश कुमार सुलाखिया राज्य कर्मचारी संघ चतुर्थ श्रेणी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय धारिया ब्लॉक अध्यक्ष अशोक इवनाती मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी संघ की जिलाध्याय किशोर साहू संयुक्त मोर्चा के जिला सचिव रमेश शर्मा प्रमोद शर्मा , शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ठाकरे प्रदेश उपाध्यक्ष बीएस डेहरिया, आजाक्स के संभागीय सचिव अजय डेहरिया राजेश साहू, रमेश शर्मा सहित समस्त कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।