Harrai Double Murdar Case -निकम्मे पुत्र ने कर दी अपने माता – पिता की हत्या, मामला हर्रई का,आरोपी पुलिस गिरफ्त में
माँ के शव को खेत मे फेंका, पिता के शव को नाले के पास किया दफन

♦छिन्दवाडा मध्यप्रदेश –
पचास साल के निकम्मे पुत्र ने रुपयों की हवस में अपने माता – पिता की हत्या कर दी है। अपराध छिपाने के लिए उसने माँ का शव खेत मे और पिता के शव को खेत के पास नाले किनारे दफन कर दिया था। घटना हर्रई नगर में बायपास के पास एक घर की है। जहां माता – पिता के साथ यह कलयुगी पुत्र रहता था। हर्रई पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपी को चंद मिनटों में ही गिरफ्त में ले लिया। आरोपी ने सिर पर पत्थर पटक कर दोनो को मौत के घाट उतारा है।
पुलिस ने बताया कि हर्रई बायपास में पेट्रोल पंप के पास रहने वाले 50 साल के राधे श्याम राय ने अपने पिता 70 वर्षीय पिता डोरी लाल राय और 60 वर्षीय माँ विद्या राय को मौत की नींद सुला दिया। घटना मंगलवार देर रात की है। बुधवार की सुबह राधेश्याम ने ही अपने दोस्त को बताया था कि उसकी माँ विद्या राय की मौत हो गई है। घर पहुंचने पर पता चला कि विद्या राय का शव तो घर के पीछे खून से लथपथ पड़ा है। तब तत्काल ही हर्रई पुलिस को सूचना दी गई।
हर्रई टी आई उमेश मार्को और एस आई अहरवार तत्काल ही घटना स्थल पर पहुंचे। तब पता चला कि राधेश्याम ने केवल माँ नही बल्कि पिता डोरी लाल राय को भी मौत के घाट उतार दिया है। उसने विद्या राय का शव खेत मे फेंक दिया था और पिता को खेत के नाले के पास ही दफन कर दिया था। पुलिस ने दोनों शव बरामद कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए हर्रई अस्पताल भेजे और विवेचना शुरू की।
बताया गया कि राधेश्याम कुछ करता नही है। इस वजह से विवाह भी नही हुआ है। माता – पिता के साथ रहता है। खर्च के लिए पिता से ही रुपए मांगता है। कुछ दिन पहले पिता डोरी लाल राय ने खुद के मकान से लगा एक भूखंड बेचा था। इसके बाद से राधेश्याम पिता से रोज ही रुपये मांग रहा था। उसने मंगलवार की रात भी रुपये मांगे थे। जिस पर पिता – पुत्र का जमकर विवाद हुआ था। इसके साथ ही वह पिता से और जमीन बेचने की बात कर रहा था। पिता के ना मानने पर राधेश्याम ने गुस्से में आकर सिर पर पत्थर पटक कर माता – पिता दोनो को ही हत्या कर दी।
अपराध छिपाने के लिए उसने दोनों के शव रात में घर के पीछे खेत मे लाकर फेंका और पिता के शव को तो खेत मे ही नाले के पास दफन कर दिया था।पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस घटना की सूक्ष्मता से जांच कर रही है। घटना ने हर्रई नगर में सनसनी फैला दी है।

















