मध्यप्रदेश की “हाई प्रोफाइल” सीट छिन्दवाड़ा से विवेक बंटी साहू, परासिया से ज्योति डेहरिया और जुन्नारदेव से नत्थन शाह को टिकट
अमरवाड़ा और चौरई सीट पर फैसले का इंतजार

MP Election
छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 39 और उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा कर दी है। उसमें मध्यप्रदेश की सबसे “हाई प्रोफ़ाइल” सीट छिन्दवाड़ा से भाजपा के जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू को टिकट दिया गया है। विवेक साहू इस सीट पर मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव लड़े “कमलनाथ” से मुकाबला कर चुके हैं। अब मुख्य चुनाव में एक बार फिर दोनों- आमने सामने होंगे। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व सी एम “कमलनाथ” की घेरेबंदी में छिन्दवाड़ा सीट से अपने “जिला अध्यक्ष” विवेक बंटी साहू ” को “उम्मीदवार” घोषित कर भाजपा ने उन पर सबसे बड़ा भरोसा जताया है। विवेक पिछली बार “उपचुनाव” लड़े थे इस बार “मुख्य” चुनाव लड़ेंगे। उपचुनाव में मुख्यमंत्री कमलनाथ को 1 लाख 14 हजार 459 और विवेक बंटी साहू को 88 हजार 622 वोट मिले थे। दोनों के बीच हार- जीत का अंतर 25 हजार 837 वोट का था।
छिन्दवाड़ा के साथ ही भाजपा ने परासिया से “ज्योति डेहरिया” और जुन्नारदेव से “नत्थन शाह” को उम्मीदवार बनाया है। इसके पहले प्रथम सूची में पांढुर्ना से “प्रकाश उइके” और सौसर से ” नाना मोहोड़” को उम्मीदवार घोषित किया गया है। अब छिंदवाडा की दो सीट “अमरवाड़ा” और “चौरई ” का ही फैसला होना शेष है। पार्टी में ऐसा पहली बार हो रहा है कि चुनांव से पहले “उम्मीदवार” घोषित किए जा रहे है
इससे पहले भी भाजपा ने 39 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया था। भाजपा की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत चार सांसदों को भी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया है। इसमें नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद सिंह पटेल के नाम हैं।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी से, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते निवास से, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंगपुर से और कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पार्टी सांसद राकेश सिंह जबलपुर पश्चिम से, गणेश सिंह सतना से, रीति पाठक सीधी से और उदय प्रताप सिंह गाडरवारा से चुनावी मैदान में उतरेंगे। दिग्गजों के मैदान में होने से भाजपा की रणनीति साफ है कि मध्यप्रदेश के चुनाव में भाजपा कोई “रिस्क” नही बल्कि अपने हर स्तर की रणनीति के साथ मैदान में होगी।
दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समीति की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद यह सूची जारी की गई है।