मध्यप्रदेश कह रहा है भाजपा है तो भरोसा है- नरेंद्र मोदी, 30 साल बाद सिवनी आया कोई प्रधानमंत्री
बिना नाम लिए कमलनाथ - दिग्विजय पर हमला, कहा चुनाव नही लड़ रहे बेटों को सेट करने में लगे कि कौन करेगा कांग्रेस पर कब्जा

-Metro City Medai News –
♦सिवनी मध्यप्रदेश-
मध्यप्रदेश के सिवनी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश को सुशासन और विकास निरंतर चाहिए।मध्यप्रदेश कह रहा है कि भाजपा है तो भरोसा है। भाजपा है तो विकास है।भाजपा है तो बेहतर भविष्य है। एम पी के मन के मोदी है और मोदी जे मन मे एम पी है। सभा में सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा जिलों की विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी सहित केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा प्रदेश मंत्री कविता पाटीदार, सिवनी-बालाघाट सांसद डा. ढालसिंह बिसेन, नरेश दिवाकर सहित तीनो जिलो के दो लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे। 30 साल बाद कोई प्रधानमंत्री सिवनी की धरती और पहुंचा था।। सभा मे पूरे समय “मोदी- मोदी” के नारे गूंजते रहे।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सात जन्म लेने के बाद भी ऐसा प्यार नसीब नही होता है। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री मुफ्त राशन योजना को पांच साल बढ़ाने की घोषणा करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमले किए।
उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजयसिंह का नाम लिए बिना कहा कि एमपी में कांग्रेस के दो नेता अपने बेटों को सेट करने में लगे है। एमपी में कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है। उसको चुनाव जीतना नहीं है, वो चुनाव लड़ने का ढोंग कर रही है। कांग्रेस सीएम की कुर्सी के लिए नहीं लड़ रही है। वो इस बात के लिए लड़ाई लड़ रहे है कि किसका बेटा कांग्रेस पर कब्जा करेगा। ये एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने में लगे हैं। जिनको अपने बेटे- बेटी की चिंता है वो आपके बार में सोचेंगे क्या। मध्य प्रदेश में जो पहली बार चुनाव में वोट डालेंगे उन्हें यह सोचने की जरूरत है। कांग्रेस नेताओं के भाषण सुनिए, दादा-दादी ने ये किया, नाना-नानी ने ये किया। हमें वोट दो क्योंकि वो हमारे दादा-दादी थे।
कांग्रेस ने भारत की आजादी का पूरा श्रेय केवल एक ही परिवार के नाम कर दिया है। जहां कांग्रेस सरकार में रहती है। वहां सरकारी योजनाएं, गलियां और सभी चीजें उस परिवार के नाम पर कर दी जाती है। भाजपा ही है जिसने आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में मोबाइल फोन की कीमत भाजपा की सरकार में कम हुई है। इसमें उपयोग हो रहा डेटा भी हमारी सरकार में ही सस्ता हुआ हैं। कांग्रेस की सरकार में देश में सबसे कम मोबाइल फोन बनाने वाली फैक्ट्री थी।
पीएम ने कहा कि क्या हमारे आदिवासी समाज ने भगवान राम को पुरुषोत्तम राम बनाया कि नहीं। कांग्रेस को पांच दशक तक दिल्ली में राज करने के बाद भी आदिवासियों की ओर ध्यान नहीं दिया गया था। अटलजी और भाजपा की सरकार बनने के बाद देश मे पहली बार आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बनाया गया। ये भाजपा की सरकार है जिसने 15 नवंबर को जनजातीय दिवस घोषित किया। ये भाजपा है जिसने भोपाल के स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर रखा। इंदौर के पास पातालपानी स्टेशन के नाम टंट्या मामा के नाम पर रखा गया। भाजपा ने पिछड़ी जनजातियों की सुध ली, इसमें बैगा और सहरिया जनजातियां शामिल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अगले पांच वर्षों तक गरीबों को मुफ्त राशन देने की मै गारंटी देता हूं। वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार का एक-एक घोटाला लाखों करोड़ों का होता था। अब भाजपा सरकार में घोटाले नहीं होते है। कोरोना के संकट काल में देश की किसी मां को अपने बच्चे को भूख के कारण रोता बिलखता ना देखना पड़े इसलिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि मैं गरीबी से निकला हूं, गरीबी क्या होती है यह मुझे किसी किताब में पढ़ने की जरूरत नहीं है। मैं गरीबों का दर्द समझता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिवनी में उमड़ी जनता को देखकर कहा कि सात जनम लेने के बाद भी ऐसा प्यार पाना मुश्किल है। यहां आकर लोगों का प्यार पाकर मैं नई ऊर्जा लेकर जा रहा हूं। जो लोग दिल्ली में बैठकर गुणा-भाग करते रहते हैं, वे आज यहां आकर देखें। जनता जनार्दन ने भाजपा की जीत सुनिश्चत कर दी है। उन्होंने कहा कि एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी है।