Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

छिन्दवाड़ा के एकता पार्क पुराना रेस्ट हाउस की जगह बनेगा बिग “आडिटोरियम” सी एम ने घोषणा के बाद 11 करोड़ 50 लाख के बजट के साथ दी स्वीकृति

नगर निगम छिन्दवाड़ा को मिली बड़ी उपलब्धि, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के रंग लाए प्रयास

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

नगर निगम छिन्दवाड़ा को विकास कार्यो के लिए लगातार “बजट” उपलब्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री “शिवराज सिंह चौहान”  ने अब छिन्दवाड़ा सिटी में “आडिटोरियम” के निर्माण के लिए 11 करोड़ 50 लाख का “बिग” बजट दिया है। गत 24 अगस्त को छिन्दवाड़ा में जनदर्शन में पुलिस मैदान की “जनसभा” में ही “मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान” ने छिन्दवाड़ा में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए  “आडिटोरियम” बनाने की “घोषणा” की थी। मात्र एक माह की समय अवधि में ही “मुख्यमंत्री” को घोषणा के अमल में  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल ने मुख्यमंत्री  शहरी अधोसंरचना विकास योजना में आडिटोरियम के निर्माण को स्वीकृति दी है। नगर निगम आयुक्त राहुल सिंह ने बताया कि नगर में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 11.50 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। निर्माण के लिए  आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूरी की जाएगी। “आडिटोरियम” का निर्माण एकता पार्क के सामने “रेस्ट हाउस” की पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर किया जाएगा।। अभी यहाँ निगम का “योजना” कार्यालय संचालित है। नया  योजना कार्यालय  का भवन भी करीब एक करोड़ की लागत से किया गया है। यह भवन भी बनकर तैयार हो गया है। अब जल्द ही योजना कार्यालय की नए भवन में “शिफ्टिंग” होगी और फिर पुराने रेस्ट हाउस की जमीन पर “आडिटोरियम” बनाने का कार्य किया जाएगा।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री “शिवराज सिंह चौहान” ने छिन्दवाड़ा सिटी में “ट्रांसपोर्ट नगर” के निर्माण के लिए 13 करोड़ का बजट दिया था। ट्रांसपोर्ट नगर छिन्दवाड़ा के “सारसवाड़ा” में बन रहा है।छिन्दवाड़ा सिटी में  “आडिटोरियम” का प्रस्ताव करीब 25 साल पुराना है।किंतु  योजना और बजट के अभाव में अब तक बन ही नही पाया था । इसके लिए “जेल बगीचा” परिसर की भूमि का चयन भी किया गया था। नगर निगम ने यहां “विवेकानंद परिसर में शॉपिंग काम्प्लेक्स और न्यू बस स्टैंड बनाया है। अगले चरण में “आडिटोरियम” भी प्रस्तावित था। यहाँ “सब्जी बाजार” भी  बनाया गया है जो फिलहाल खाली पड़ा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष “आडिटोरियम” का प्रस्ताव किसी और ने नही भाजपा के जिला अध्यक्ष और छिन्दवाड़ा से घोषित भाजपा के अधीकृत प्रत्याशी “विवेक बंटी साहू” ने रखा था। मुख्यमंत्री ने उनके प्रस्ताव को ना केवल स्वीकार किया बल्कि घोषणा के बाद बजट सहित स्वीकृति भी दे दी है। नगर निगम अब जल्द ही इसका “डी पी आर” बनाकर भेजेगा।

नगर निगम को दिया करोड़ो का बजट ..

भाजपा जिलाध्यक्ष  विवेक बंटी साहू ने बताया कि “मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान” के समक्ष गत 24 अगस्त को ही “जनदर्शन” में यह प्रस्ताव रखा गया था। उन्होंने यह प्रस्ताव मंजूर किया और नगर निगम छिन्दवाड़ा को “आडिटोरियम” बनाने की मंजूरी 11 करोड़ 50 लाख के बजट के साथ मिल गई है। उन्होंने बताया कि “मुख्यमंत्री” लगातार छिन्दवाड़ा को विकास कार्यो के लिए बजट दे रहे हैं। अकेले नगर निगम छिन्दवाड़ा को इसके पहले-

  • 15 करोड़ शहर की सड़कों के कायाकल्प के लिए।

  • 8 करोड़  मुख्यमंत्री अद्योसंरचना विकास में सड़कों, नालियों, विद्युत पोल के लिए,

  •  65 करोड़  अमृत 2.0 में जल आवर्धन के लिए।

  •  खजरी तालाब के कायाकल्प के लिए ढाई  करोड़।

  • शहर के पार्को के सौंदर्यीकरण के लिए 41 लाख।

  • ट्रांसपोर्ट नगर के लिए सारसवाड़ा में जमीन और 13 करोड़ का बजट।

  • अब आडिटोरियम के लिए 11 करोड़ 50 लाख की बजट स्वीकृति मिली है।

 


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker