नगर निगम की बड़ी पहल : छिन्दवाड़ा सिटी में दौड़ेगी सात सिटी बस, 10 रुपए में 10 किलोमीटर तक का सफर
नगर निगम की कंपनी है सी सी टी एल, कंपनी के पास है 38 बस

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-
महानगरों की तर्ज पर अब छिन्दवाड़ा सिटी में सिटी बस दौड़ेगी। नगर निगम ने यह बड़ी पहल की है। शनिवार से सात बसों के साथ यह सेवा शुरू हो गई है। शहर से दस किलोमीटर के दायरे में आमजन मात्र दस रुपए के किराए पर आवागमन कर सकेंगे। सिटी बस सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। जिसमे खजरी चौक, मानसरोवर बस स्टेण्ड ई.एल सी चौक, चंदनगांव, ईमलीखेडा , श्याम टाकीज, नरसिंगपुर रोड हिन्दुस्तान लीवर, छापाखाना, सोनपुर मल्टी, तिलक मार्केट, रेल्वे स्टेशन कबाडिया, एजिस कॉल सेंटर उमरिया इसरा बर्मन भूमि, परासिया नाका, पोआमा सहित अन्य स्थानों के लिए यह सेवा प्रतिदिन रहेगी। नगर में बनाए गए सिटी बस स्टॉप में 5 – 5 मिनिट के लिए ये बस रुकेंगी। जहां से नगर वासी बस सेवा का लाभ ले सकेंगे। निगम कमिश्नर राहुल सिंह ने पिछले दिनों सिटी बस सेवा को लेकर सी सी टी एल की बैठक की थी और बस आपरेटर्स को सिटी बस शुरू करने के लिए आदेश कर 15 दिन का समय दिया था।
जून 2018 में नगर निगम छिन्दवाड़ा ने अपनी “सी सी टी एस एल”. छिन्दवाड़ा कॉर्पोरेशन ट्रांसपोर्ट सूत्र सेवा लिमिटेड कंपनी बनाकर “सिटी बस” सेवा शुरू की थी। इस सेवा को पांच साल हो गए हैं मगर कम्पनी घाटे में है। कंपनी के लिए नगर निगम ने एक करोड़ से ज्यादा का बजट खर्च कर नगर में 60 ” “सिटी बस स्टॉप” भी बनवाए थे किंतु ऑपरेटर्स की मेहरबानी से बस सिटी में दौड़ी नही फायदे के लिए इन बसों को जिले के बाहर अन्य जिलों के लिए दौड़ाया जाने लगा जिससे शहर वासियों को ही सिटी बस सेवा का लाभ नही मिलता था। निगम की कंपनी में 38 बस है। जिनमे 27 बस दौड़ रही हैं। इनमे सिटी में केवल दो और 25 बस बाहर है। अब इनमे से सात बस केवल छिन्दवाड़ा सिटी में सेवाए देंगी। नगर निगम क्षेत्र में जरूरतमंद लोग आवागमन के लिए निजी ऑटो, बस, टेक्सी का मनमाना किराया देने को मजबूर है। नगर निगम ने वर्ष 2018 में अमृत योजना में सिटी बस सेवा का यह प्रोजेक्ट बनाया था। इंटर सिटी और सिटी के नाम से बसों के संचालन की यह योजना थी।
सूत्र सेवा के नाम से ये बसे जबलपुर, भोपाल, इंदौर, बालाघाट, सिवनी चल रही है। इनमे जबलपुर के लिए पांच, भोपाल के लिए चार , इंदौर के लिए दो बालाघाट के लिए दो सिवनी के लिए पांच बसें संचालित हो रही हैं। इंट्रासिटी सर्किल में अमरवाड़ा, जुन्नारदेव, सौसर पांढुर्ना के लिए पाँच और छिन्दवाड़ा सिटी में सोनपुर के लिए दो बस चल रही थी। अब कमिश्नर राहुल सिंह के आदेश के बाद सात बस सिटी के लिए शुरू की गई है।
सीसीटीएल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर आनंद अग्रवाल ने बताया कि कमिश्नर राहुल सिंह के निर्देश पर कल से सिटी बस पुनः सेवाए देगी। यात्रियों को शहर में एक दर्जन से ज्यादा स्थानों में सिटी बस सुबह 8. 30 बजे से दोपहर एक बजे तक सेवाए देगी। पैसेंजर सिर्फ दस रुपए के किराए पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक आवागमन कर सकेंगे।