ChindwaraMetro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

छिन्दवाड़ा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा : बदल गया है जमाना बदल डालो छिन्दवाड़ा, कमलनाथ – नकुलनाथ परिवारवादी पार्टी

दशहरा मैदान में बड़ी जनसभा को किया संबोधित, इंडिया गठबंधन पर किए करारे वार

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

छिन्दवाड़ा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि कमलनाथ – नकुलनाथ परिवारवादी  पार्टी है। अब  जमाना बदल गया  है  और छिन्दवाड़ा को भी बदल डालो । पूर्व की सरकारों में कई कमलनाथ आए गए है आपको विवेक साहू को सांसद बनाकर देश को मजबूती देना है। देश के विकास का नया रास्ता प्रशस्त करना है। यहां मौजूद आपकी बड़ी संख्या और उत्साह बता रहा है कि छिन्दवाड़ा ने फैसला कर लिया है। उन्होंने मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए भारत को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की बात की। इंडिया गठबंधन के नेताओ को जेल और बेल पर बताते हुए कहा  कि इंडिया गठबंधन के नेताओ की पार्टी केवल परिवार की पार्टी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा  शहर के दशहरा मैदान में पार्टी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के समर्थन में   जनसभा करने आए थे।  उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,  राज्यसभा  सांसद कविता पाटीदार, मध्यप्रदेश के प्रभारी महेंद्र सिंह युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  वैभव पवार भी थे।

सभा मे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मोदी सरकार की  दस साल की  उपलब्धियों को  रखा। 2014 के पहले के भारत की दशा पर वे बोले कि पहले का भारत अमेरिका रसिया का मुंह ताकता था। पिछलगु था। भृष्टाचारी था। अमेरिका में पाकिस्तान की केवल शिकायत करता था। आज का भारत सक्षम भारत है सशक्त भारत है आत्मनिर्भर भारत है। अपनी ताकत पर खड़ा भारत है।  मोदी जी ने देेेश में राजनीति की दशा और दिशा ही बदल दी है।अब देश मे विकासवाद की राजनीति है रिपोर्ट कार्ड की राजनीति है। भारत पहले विश्व मे 11 वे नंबर को अर्थव्यवस्था था आज पांचवे नंबर की है और 27 – 28 तक तीसरे नंबर की होगा। उन्होंने देश मे चौतरफा हुए बड़े विकास कार्यो को भी गिनााया। रेलवे, हाइवे , एयरपोर्ट की बात भी  की।

इंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे पी नड्डा ने कहा कि चाहे  कांग्रेस की सोनिया गांधी  राहुल प्रियंका हो या जम्मू कश्मीर में  फारूक अब्दुल्ला,  पश्चिम बंगाल में ममता अभिषेक, महाराष्ट्र में  उद्धव – आदित्य, शरद पवार – सुप्रिया सुले, उत्तरप्रदेश में  मुलायम – अखिलेश हो , लालू,हो या  फिर  स्टॅलिन सब उनके परिवार की पार्टी है। छिन्दवाड़ा में कमलनाथ – नकुलनाथ  भी परिवार की ही  पार्टी है। अब जमाना बदल गया है आप छिन्दवाड़ा को भी बदल डालो यहां भी 45 साल से एक ही परिवार का कब्जा है।

कांग्रेस शासन के घोटाले गिनाते हुए उन्होंने कहा कि घोटालों में कांग्रेस ने जमीन छोड़ा ना आसमान और ना ही पाताल तीनो लोक में घोटाले किए हैं। कोयला घोटाला, कॉमन वेल्थ, पनडुब्बी,अगस्तावेस्टलैंड, चावल ,चीनी,अभरक टू जी ,थ्री जी,,  गोमती रिवर, फ़ूड ग्रेन, चारा,जमीन सहित अनेक घोटाले के नाम गिनाते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते हैं भ्र्ष्टाचार हटाओ वे कहते हैं कि भृष्टाचारियो को बचाओ अब तो भृष्टाचारी जेल में है या बेल पर है।  कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी , पी चिदम्बरम, लालू, अभिषेक बैनर्जी सहित अनेक नेता बेल पर है। हेमंत सोरेन, अरविंद केजरीवाल,मनीष सिसोदिया, के सी आर कविता, आजम खान जेल में है। विपक्षी हताश और निराश हैं। नए – नए तरीके से समाज को खंडित कर रहे हैं। जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने भारत की  सांस्कृतिक विरासत को ताकत दी है। धारा 370 हटाकर देश मे एक विधान लागू किया है। देश के गरीब शोषित, पीड़ित, वंचित ,युवा, आदिवासी, महिला ,किसान हर वर्ग का उत्थान किया है। उन्होंने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से बदले लोगो के जीवन की बात की। 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने , 80 करोड़ लोगों को हर माह पांच किलो आनाज मुफ्त देने ,उज्ज्वला, पी एम आवास, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि से लेकर देश मे मेड इन इंडिया की बात की।  कृषि ,रक्षा से लेकर इलेक्ट्रॉनिक आटोमोबाइल और स्टील उत्पादन सहित देेेश के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यो को सिलसिलेवार ढंग से रखा।

छिन्दवाड़ा में एयरपोर्ट ,कारखाना सब हम देंगे- मुख्यमंत्री

सभा मे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि छिन्दवाड़ा विकास के साथ कदम से कदम बढ़ाएगा। छिन्दवाड़ा को एयरपोर्ट कारखाना सब हम देंगे।उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन को बढ़ाने के लिए सतपुड़ा नेशनल पार्क का एक दरवाजा छिन्दवाड़ा में भी बनाएंगे।कमलनाथ को लेकर  उन्होंने कहा कि वो तपस्या नही समस्या कर रहे हैं। छिन्दवाड़ा में लोकल पॉलिटिक्स विकसित नही होने दे रहे हैं।परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। स्वयं 9 बार सांसद रहे अब अपने पुत्र को दूसरी बार सांसद का चुनाव लड़ा रहे हैं ऐसे में छिन्दवाड़ा के स्थानीय व्यक्ति को सांसद बनने का मौका कब मिलेगा। इस बार छिन्दवाड़ा स्वाभिमान का रिकार्ड बनाएगा।बदलते दौर में छिन्दवाड़ा का बेटा सांसद बनेगा। छिन्दवाड़ा  में कमल खिल के रहेगा। सभा को भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ,अमरवाड़ा के पूर्व विधायक राजा कमलेश शाह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

चुनाव में तय होने जा रहा छिन्दवाड़ा का भविष्य- विवेक बंटी साहू

सभा मे भाजपा प्रत्याशी  विवेक बंटी साहू ने कहा कि इस चुनाव में छिन्दवाड़ा का भविष्य तय होने जा रहा है। छिन्दवाड़ा का विकास 2014 से रुका है। केंद्र में मोदी जी की सरकार प्रदेश में डॉ मोहन यादव की सरकार तब छिन्दवाड़ा में कांग्रेस के चुने प्रतिनधि कुछ  नही कर सकते हैं। यह छिन्दवाड़ा की जनता ने देख लिया है। हमे छिन्दवाड़ा के विकास के लिए भाजपा को लाना ही होगा।  कांग्रेस  में परिवारवाद के चलते चुने हुए जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान नही बचा है। आज के दौर में कोई पंच का पद तक नही छोड़ता है लेकिन विकास के लिए आदिवासियों के सम्मान के लिए  अमरवाड़ा के विधायक राजा कमलेश शाह जैसे नेता विधायक पद छोड़कर भाजपा में शामिल होते हैं। भाजपा ने कांग्रेस से भाजपा में आई अनुसुइया उइके को राज्यसभा के सांसद बनाया और अब वे राज्यपाल है। राष्ट्रवाद और सम्मान केवल भाजपा में है।  यह चुनाव छिन्दवाड़ा का भविष्य तय करेगा। छिन्दवाड़ा की जनता कांग्रेस के तात्कालिक  प्रलोभन शराब और रुपयों के बहकावे में आकर छिन्दवाड़ा का भविष्य पांच साल के लिए  गिरवी रखने से बचे।

छिन्दवाड़ा में बीस हजार करोड़ के बजट की जरूरत – दीपक सक्सेना

सभा मे पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने कहा कि छिन्दवाड़ा में विकास के कार्य के लिए करीब  बीस हजार करोड़ के बजट की आवशयक्ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने जो कार्य देश और प्रदेश में किए हैं। उसी तरह छिन्दवाड़ा को भी विकास कार्यो की जरूरत है और यह सब भाजपा सरकार से ही संभव है। छिन्दवाड़ा में भाजपा का सांसद समय की आवश्यकता है।

ये रहे उपस्थित …

सभा मे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का भाजपा के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर छिन्दवाड़ा लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर, संगठनप्रभारी संतोष पारिख जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, पांढुर्ना जिला अध्यक्ष वैशाली महाले पूर्व मंत्री चंदभान चौधरी, रमेश दुबे नाना मोहोड़ , नत्थन शाह, ताराचंद बावरिया, उत्तम ठाकुर, प्रकाश उइके, ज्योति डेहरिया, लखन वर्मा,  कन्हई राम रंघुवंशी,पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, पूर्व विधायक राजा कमलेश शाह,  पूर्व विधायक गंभीर सिंह ,नगर निगम महापौर विक्रम अहके, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप राणा महिला,मोर्चाअध्यक्ष गरिमा दामोदर, मण्डल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, रोहित पोफली, संत कुमार ,ओम कुमार, बंटी पटेल, विजय पांडेय, योगेश सदारंग, दिवाकर सदारंग, कांता ठाकुर सहित  जिले भर के पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित हजारो की संख्या में आम जन मौजूद थे।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker