Metro City Mediaछिन्दवाड़ाराजनीति

उत्साह और उमंग से वृंदावन बन गया छिन्दवाड़ा का वृंदावन लॉन

पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान सिंह को जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे जिले भर के कार्यकर्ता

Metro City Media

छिन्दवाड़ा में सातों विधानसभा सीट सहित लोकसभा चुनाव जीतने का पढ़ाया पाठ

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

छिन्दवाड़ा में हमे सातों विधानसभा सीट सहित लोकसभा का चुनाव जीतना है । पार्टी के कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत लगा दे। भाजपा समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओ की जननी है। अपने  जन्म दिवस पर भाजपा के दिग्गज नेता चौधरी चन्द्रभान ने भाजपा कार्यालय में आयोजित अभिनंदन कार्यकम में यह बात कही। पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूम – धाम से उनका जन्म दिन मनाया। जिले भर से हजारो कार्यकर्ताओ ,पार्टी पदाधिकारियों सहित नेताओ ने वृंदावन लॉन पहुंचकर उन्हें जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान वृंदावन लॉन का नजारा वृंदावन से कम ना था। उनके जन्म दिन पर पुरा लॉन आकर्षक रोशनी और शुभकामना होर्डिग्स के साथ ही आर्केस्ट्रा से सजा था।स्नेहभोज के साथ कार्यकर्ताओ ने यहां जमकर नाचगाना भी किया।अपने जन्म दिन पर पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान सिंह शहर के मंदिरों में भी गए और वार्डो सहित गांवो में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्र्म में भी पहुंचे और अभिवादन स्वीकार किया।वृद्धाश्रम में वृद्धों के बीच भी उन्होंने जन्म दिन मनाया और पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम को भी सम्बोधित करते हुए पार्टी के संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कार्यकर्ताओ को भावी चुनाव में जीत का पाठ पढ़ाया।

उन्होंने भाजपा के संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि छिन्दवाड़ा जब पूर्व जिला अध्यक्ष  गंगाराम मिगलानी जी और मैं पार्टी के लिए जिले का दौरा कर कार्यकर्ता तैयार करते थे तब लोग कहा करते थे कि भाजपा में बस आप दोनों ही हो क्या।उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है केंद्र सहित अनेक राज्यों में भाजपा सत्ता में है। भाजपा में आज हजारो – हजार निष्ठावान कार्यकर्ता है।

अपने अभिनंदन से अभिभूत पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान ने कहा कि भाजपा के लिए हजारो कार्यकर्ताओ ने अपनी आहूतियां दी है। इमरजेंसी में 19 माह तक जेल में भी रहे हैं।भाजपा त्याग ,समर्पण और निष्ठावान कार्यकर्ताओ की जननी है  भाजपा किसी के बाप की बपौती नही है। निष्ठावान कार्यकर्ता की भावना को ठेस नही पहुचना चाहिए।

पूर्व मंन्त्री ने यह भी कहा कि जब सता आती है तो सत्ता के साथ दलाल भी आते हैं हमे भजपा को दलालों से बचाना है हम 40 वर्षो से लगातार पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं कार्यकर्ताओ और जिले की जनता ने बहुत प्यार विस्वास स्नेह और सम्मान दिया है  शायद ही किसी नेता को इतना प्रेम विस्वास मिला हो। उन्होंने कहा कि छिन्दवाड़ा की सातों विधानसभा सीट के साथ लोक सभा का चुनाव जीतना पार्टी का लक्ष्य है। हम सब इस लक्ष्य को लिए आगे बढ़ रहे हैं।

वृंदावन बन गया वृंदावन लॉन..

पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान के जम्म दिवस पर वृंदावन लॉन का नजारा उत्साह उमंग से भरा वृंदावन की तरह था। पूर्व मंत्री लॉन में पूरे परिवार सहित मौजूद रहकर सबका अभिनंदन स्वीकार रहे थे ।उनके जन्म दिन पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके राजनीतिक कद का अहसास भी करा रहा था इस दौरान लॉन जिले की आन जिले की शान चन्द्रभान – चन्द्रभान के नारो से गूंज रहा था। जिले भर के नेता ,कार्यकर्ता ,पार्टी पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे।

चौधरी चन्द्रभान सिंह जिले के सबसे सीनियर लीडर है   छिन्दवाड़ा से  तीन बार विधायक चुने जाने के साथ ही प्रदेश शासन में कई विभागों के मंन्त्री रहे हैं इस दौरान उन्होंने दो बार लोकसभा का चुनाव भी फाईट किया है। सोशल मीडिया पर भी हजारो लोगो ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं भेजी है खास बात यह रही कि कांग्रेज़ के दिग्गज पूर्व सी एम कमलनाथ के पुत्र और छिन्दवाड़ा के सांसद नकुलनाथ ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई संदेश दिया है।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker