Metro City Mediaछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा ताज़ा मामला: सिल्लेवानी घाटी फिर बनी हादसों की वजह, बस और जायलो की जोरदार टक्कर

Metro City Media

सिल्लेवानी घाटी में भीषण सड़क हादसा, बस और जायलो की आमने-सामने टक्कर

 

छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिल्ले

वानी घाटी में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सौंसर से छिंदवाड़ा की ओर आ रही यात्री बस और सामने से आ रही जायलो वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

 

हादसे में बस चालक और जायलो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार कुछ यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही उमरानाला चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल छिंदवाड़ा भेजा गया, जहां दोनों गंभीर घायलों का इलाज जारी है।

 

पुलिस ने मौके पर यातायात सुचारु कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घाटी क्षेत्र में मोड़ और तेज रफ्तार को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker