19 मार्च को छिन्दवाड़ा आएंगे देश के गृह मंत्री अमित शाह
भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू सहित कोर ग्रुप के सदस्यों ने की भोपाल बैठक में भागीदारी
![](https://metrocitymedia.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG_20230307_190952-1.webp)
-
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बादल भोई के जन्म स्थल तीतरा गांव भी जाएंगे गृह मंत्री
-
साथ होंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा
छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश –
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 मार्च को छिन्दवाड़ा आएंगे उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा भी रहेंगे गृह मंत्री के दौरे की तैयारी को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक साहू बंटी के नेतृत्व में पार्टी के जिला कोर ग्रुप को विशेष रूप से भोपाल बुलाया गया था कोर ग्रुप की प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा ने बैठक ली है बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम तय किया गया है छिन्दवाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बादल भोई के जन्म स्थान परासिया के ग्राम तीतरा भी जाएंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां जिले के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे साथ ही भावी चुनाव की रणनीति पर मार्गदर्शन करेंगे जेड श्रेणी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित प्रोटोकॉल में उनके कार्यक्रम होंगे कोर ग्रुप को व्यापक तैयारियां करने के आदेश दिए गए हैं साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा भी बता दी गई है भाजपा का केंद्रीय संगठन देश के उन जिलो के लिए विशेष रणनीति पर कार्य कर रहा है जहां भाजपा के सांसद नही है इनमे छिन्दवाड़ा जिला भी शामिल हैं
ये रहे उपस्थित ..
भाजपा के जिला कोर ग्रुप को प्रदेश संगठन ने अर्जेंट काल किया था भोपाल की बैठक में शामिल होने जिला संगठन प्रभारी संतोष पारीक ,विस्तारक अशोक यादव , भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक साहू बंटी सहित पूर्व विधायक चौधरी चन्द्रभान , रमेश दुबे ,नाना मोहोड़ ,ताराचंद बावरिया ,नत्थन शाह , उत्तम ठाकुर मारोत राव खवसे ,शेषराव यादव ,विजय पांडेय ,विजय झांझरी ,अलकेश लाम्बा कांता ठाकुर, आशीष ठाकुर संतोष जैन सहित अन्य आमंत्रित सदस्य भोपाल पहुंचे थे