Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

Crime Investigation : आरोपी के घर पुलिस को मिला जहर का पैकेट, गांधी गंज के व्यापारी को दिया था जहर

कोतवाली पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश –

गांधी गंज के व्यापारी महेश साहू की मौत जहर से तड़प कर  ही हुई थी।आरोपी सौरभ चौरसिया के घर की तलाशी में पुलिस को जहर का पैकेट मिला है।पुलिस ने घटना के बाद जब घटना स्थल का मुआयना  करने पहुंची तब तलाशी में  पुलिस टीम को यह पैकेट मिला है। संभवत इसे पानी के घोलकर दिया गया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी सौरभ चौरसिया के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके घर से  जहर का पैकेट के अलावा उल्टी से सनी चादर और कप-गिलास भी  जब्त किए हैं। इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

सौरभ के  राजपाल चौक स्थित तीन मंजिला मकान पर पुलिस ने बुधवार को छापा मार तलाशी की थी। साथ मे फोरेंसिक टीम भी थी। नगर निरीक्षक  उमेश गोल्हानी ने बताया कि जांच -पड़ताल में आरोपी सौरभ चौरसिया  के मकान में  थर्ड फ्लोर पर बने बेडरूम से कप-गिलास जब्त किए गए है। ड्रेसिंग टेबल के पीछे से व्यापारी की उल्टी से सनी बेडशीट जबकि दूसरे फ्लोर से जहर का पैकेट मिला है।  सौरभ चौरसिया पर गांधीगंज निवासी अनाज व्यापारी महेश साहू को  जहर देकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने मंगलवार रात ही  हत्या का प्रकरण  दर्ज  कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

सौरभ ने महेश साहू को  कर्ज के रुपए लौटाने अपने घर बुलाया था और पीछा छुड़ाने के लिए उसे जहर दे दिया। महेश साहू को सौरभ से करीब 60 लाख रुपया लेना था। मौके पर पहुंचने वाले महेश के  बड़े  भाई गणेश साहू के पुत्र अतीन  साहू ने पुलिस को बताया, ‘मंगलवार को जब मैं सौरभ के घर पहुंचा तो चाचा उसके बेडरूम में पलंग पर लेटे थे। उन्हें उल्टी हुई, जिसमें तेज जहर की गंध आ रही थी। अस्पताल ले जाते समय चाचा ने खुद बताया था कि उन्हें जहर पिलाया गया है।  नागपुर ले जाते समय महेश की मौत हो गई थी।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker