Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ा

डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल सचिन अतुलकर ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण, ली परेड की सलामी, लगाया पुलिस दरबार

शस्त्रागार और वाहन शाखा के साथ ही देखी अन्य व्यवस्थाएं

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

छिन्दवाड़ा पुलिस रेंज के डिप्टी पुलिस जनरल सचिन अतुलकर ने रविवार को जिला मुख्यालय में पुलिस लाइन का वार्षिक निरिक्षम किया । इस दौरान उन्होंने पुलिस परेड का निरीक्षण भी किया और परेड की सलामी लेने के बाद पुलिस दरबार भी लगाया। उनके साथ एस पी विनायक वर्मा एडिशनल एस पी अवधेश प्रताप सिंह भी मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों को उन्होंने देश भक्ति और जंन सेवा के साथ अनुशासन का पाठ पढ़ाया। यह छिन्दवाड़ा पुलिस की वार्षिक परेड थी जो साल में एक बार होती है।

पुलिस लाइन पहुंचने पर लाइन के रक्षित निरीक्षक  आशीष तिवारी और  सेकण्ड इन कमाण्ड  लोहित शेण्डे  ने उनकी अगवानी की।  परेड निरीक्षण  के बाद डी आई जी सचिन अतुलकर ने लाइन में  बीडीडीएस शाखा के शस्त्रों और अन्य इक्युपमेंट का निरीक्षण किया। पुलिस की  वाहन शाखा के  वाहनो के साथ ही उन्होंने  क्वार्टर गार्ड को भी उन्होंने देखा। इस अवसर पर  पुलिस लाईन में दरबार का आयोजन भी  किया गया जिसमें डी आई जी सचिन अतुलकर ने   पुलिस अधिकारी और  कर्मचारियों की व समस्याओं का सुना और तत्काल  निराकरण   भी किया।

दरबार  में  स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, पेट्रोल प्रतिपूर्ति सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। दरबार मे  छिन्दवाड़ा पुलिस के सिटी एस पी, एस डी ओ पी ,टी आई ,  एस आई, ए एस आई सहित  पुलिस विभाग के लगभग 250 पुलिस अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे।

दो आर आई और तीन टी आई को लगाए स्टार…

पुलिस के वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम में   पदोन्नत हुए छिंदवाड़ा जिले के सूबेदार और  उप निरीक्षकों के लिए  स्टार सेरेमनी का भी आयोजन किया गया। जिसमें डी आई जी सचिन अतुलकर और एस पी विनायक वर्मा ने  स्टार लगाकर उन्हें रेंक प्रदान की इनमे  सूबेदार राकेश तिवारी, हेमलता झरबडे,को स्टार लगाकर रक्षित निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।  साथ ही उप निरीक्षक प्रीति मिश्रा, मीनाक्षी पंद्राम,माधुरी मर्सकोले को निरीक्षक के पद के स्टार लगाए गए ।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker