Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

छिन्दवाडा यूनिवर्सिटी : दीक्षांत समारोह में 66 विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल, राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने किया सम्मानित

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा यूनिवर्सिटी भवन के लिए देंगे बजट

Metro City Media

♦छिन्दवाडा मध्यप्रदेश –

बिना भवन की छिन्दवाडा यूनिवर्सिटी को पांच साल हो गए हैं। विद्याथियों को डिग्री सहित मैडल देने यहां प्रदेश के  राज्यपाल मंगू भाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में पहले दीक्षांत समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया था। खास बात यह थी कि छिन्दवाडा यूनिवर्सिटी का भवन ना होने से समारोह छिन्दवाडा मेडिकल कालेज के सभागार में किया गया।

समारोह में यूनिवर्सिटी के पांच जिलों छिन्दवाडा,  पांढुर्ना, बैतूल, सिवनी, बालाघाट के 132 कॉलेज के टॉप  66 छात्र – छात्राओं को गोल्ड मैडल के साथ डिग्री देने आमंत्रित किया था। समारोह में 56 छात्र – छात्राएं ही पहुंच थे। अब यूनिवर्सिटी से बैतूल जिला अलग हो गया है। केवल चार जिलों की ही यह यूनिवर्सिटी है।

समारोह में राज्यपाल मन्गुभाई पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयीन शिक्षा का स्वरूप शैक्षणिक संस्कारों को सेवा संस्कारों में बदलने, समाज और राष्ट्र सेवा के लिए देश की भावी पीढ़ी को संकल्पित कराना है। छात्र-छात्राओं की मौलिक प्रतिभा को उभार कर, उन्हें ज्ञान और कौशल से सम्पन्न बनाना विश्वविद्यालय के शिक्षकों का दायित्व है। शिक्षको को  विद्यार्थियों को राष्ट्र एवं समाज के विकास की चुनौतियों के समाधान के लिए सक्षम और समर्थ कर सामाजिक सरोकारों में सहभागिता के लिए प्रेरित करना चाहिए। समारोह को उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार,सांसद विवेक साहू, छिन्दवाडा यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ.लीला भलावी ने भी संबोधित किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि जल्द ही छिन्दवाडा यूनिवर्सिटी के अलग भवन के लिए बजट दिया जाएगा। समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट छात्र –  छात्राएं , कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, ,एस पी मनीष खत्री, सहित  महाविद्यालयो के प्रिंसीपल सहित शिक्षाविद मौजूद थे।

यह छिन्दवाडा यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह था। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमो में गोल्ड मैडल पाने वाले छात्र –  छात्राओं का डिग्री और मैडल से सम्मान किया गया। सिवनी जिले के बरघाट की आरती हटवार को यू जी और पी जी दोनो स्तर पर सर्वाधिक अंक लाने पर दो गोल्ड मैडल दिए गए हैं।

समारोह में छिन्दवाडा के 19 और पांढुर्ना के एक छात्र को गोल्ड मैडल मिला है। इनमे छिन्दवाडा की खुशबू साहू,संस्कार जैन, गरिमा स्टीफन, मोहनी गोयल, सबा कुरैशी, सुधा साहू,अंकिता परसे, जया इंग्ले, बिछुआ के  मनीष  डेहरिया, अमरवाड़ा के  हरीश झरिया, सौसर के  गौरव दादगावे सहित परासिया की हर्षिता गुप्ता, रिदा खान, कल्पना कुमारी, सलोनी गुप्ता, योगी जंघेला, अश्विनी पाल, रिजवान सिराज, गायत्री पवार और विजेता पवार सहित यूनिवर्सिटी से लिंक बैतूल, सिवनी और बालाघाट के महाविद्यालयों के सत्र 2019 से 2022 के बीच के कुल 65 छात्र –  छात्राओं को गोल्ड मैडल दिया गया है।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker