ChindwaraMetro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

हिट एंड रन : नरसिंहपुर हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारो को रौंदा, तीन युवकों की घटना स्थल पर मौत

हर्रई पुलिस कर रही जांच, अज्ञात वाहन की तलाश

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश –

छिन्दवाड़ा – नरसिंहपुर नेशनल हाइवे पर सोमवार की रात हर्रई में  डूडा गांव के निकट एक अज्ञात वाहन वाहन बाइक सवारों को रौंदकर फरार हो गया। घटना में बाइक सवार तीन युवकों  को घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। चौथा युवक घायल है। मृतक नरसिंहपुर और हर्रई के निवासी हैं। चारो युवक एक बाइक में थे। हाइवे पर वाहन की चपेट में आ गए। घटना के बाद वाहन चालक रुका नही बल्कि फरार हो गया। घटना रात करीब  12 बजे की है और पुलिस को रात 4 बजे के करीब  सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर नजारा देखा तो पुलिस का भी कलेजा हिल गया। घटना में तीन युवक घटना स्थल पर ही काल के गाल में समा गए थे। चौथे युवक को घटना के घण्टो बाद होश आया तब उसने ही पुलिस को सूचित किया।

जानकारी के अनुसार  चार युवक धीरज चौधरी, भारत चौधरी, रफीक खान और बालमन एक बाइक में हर्रई से नरसिंहपुर गाडरवारा के गांव खाँचारी जा रहे थे। बाइक धीरज चला रहा था  कि हाइवे पर पीछे से तेज गति से आ रहा अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारता हुआ निकल गया।। टक्कर के बाद युवक बाइक से गिरे और घिसटते हुए दूर गिरे। अत्यधिक चोट लगने से तीन युवकों को घटना स्थल पर ही मौत हो गई। देर रात हर्रई टी आई आर पी  कवरेती को सूचना मिली तो वे करीब चार बजे घटना स्थल पर पहुंचे और एम्बुलेंस से तीनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए हर्रई अस्पताल लाए। घायल युवक का उपचार चल रहा है।

मृतक 23 से 27 साल उम्र के है। इनमे भारत चौधरी 23 साल, रफीक,खान 23 साल और बालमन 25 साल की मौके पर ही मौत हो गई है। युवक हर्रई के मुर्गिटोला गांव के है। टी आई आर पी कवरेती ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। दूसरे दिन मृतकों के पी एम के बाद शव परिजनों को दे दिया गया है। घायल का हर्रई अस्पताल में उपचार चल रहा है।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker