Metro City Media

छिन्दवाड़ा में सुबह – सुबह बड़ा हादसा : चौरई के पास यात्री बस पलटी, 24 यात्री घायल, अयोधया दर्शन कर लौट रहे थे यात्री

तीन पलटी खाकर सड़क से उतरी बस, बाल - बाल बचे यात्री

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश –

छिन्दवाड़ा में मंगलवार की सुबह – सुबह बड़ा हादसा हो गया है। छिन्दवाड़ा – सिवनी मार्ग पर चौरई के  पलटवाड़ा के निकट केंद्रीय स्कूल के सामने सुबह करीब सात बजे अचानक एक यात्री बस पलट गई। घटना में 24 यात्री घायल हो गए हैं। घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्साकय में भर्ती कराया गया है। बस में 57 यात्री सवार थे जो “अयोध्या तीर्थ दर्शन” कर लौट रहे थे। सभी यात्री छिन्दवाड़ा सिटी के है। हादसा बड़ा है। कहा जा सकता है कि हादसे में यात्री बाल – बाल बचे हैं।हादसे में किसी की भी जान का नुकसान नही है।

जानकारी के अनुसार  छिन्दवाड़ा के राहुल बस सर्विस की बस से छिन्दवाड़ा के ही नागपुर नाका दुर्गा मंडल के सदस्य सामूहिक रूप से 28 नवम्बर को “अयोध्या तीर्थ दर्शन” के लिए गए थे। बस में करीब 57 तीर्थ यात्री थे। यह बस मंगलवार को छिन्दवाड़ा लौट रही थी कि चौरई के पास हादसे का शिकार हो गई।

बताया गया कि सुबह मार्ग पर किसी ट्राले ने बस को कट मारी। बस का ड्राइवर बस को सम्हाल पाता इससे पहले बस तीन – चार पलटी खाते हुए सड़क से नीचे उतर गई। इस दौरान बस के अधिकांश यात्री नींद में थे। बस के पलटी खाने से बस में सवार यात्रियों में कोहराम मच गया। बस में सवार 24 यात्री घायल हो गए। तत्काल ही राहगीरों सहित आस – पास के लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस को खबर की।

पुलिस को खबर लगते ही करीब पांच एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना की गई। घटना स्थल पर एस पी अजय पांडेय, एडिशनल एस पी अवधेश प्रताप सिंह, एस डी एम प्रभात मिश्रा सहित चौरई थाना का स्टाफ मौके पर पहुंचा और घायलो को एम्बुलेंस से जिला अस्प्ताल भिजवाया। घटना में बस तीन – चार पलटी खाने के बाद सीधे खड़े हो गई। घटना में किसी की भी जान का नुकसान नही है। सात यात्रियों को गंभीर चोट आई है।

घायलो के नाम कृष्णा पवार ,शैलू प्रजापति ,बबन पवार  राजू माहोरे महेश चंदेल नितेश बैस, दिनेश कुमरे ,अभिषेक ठाकुर ,संजीव सेन ,सत्यनारायण  दिलीप पवार ,राजेश भूमर, मनीष, अजय तुरके, अजय ईश्याने  विजय  एवं अन्य बताए गए हैं। घायलो का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने यात्रियों के बयान लिए है। चौरई पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker