छिन्दवाड़ा सिटी में महापौर विक्रम अहके और निगम अध्यक्ष सोनू मांगो ने ई – रिक्शा चलाकर की यात्री सेवा
मजदूर दिवस पर छिन्दवाड़ा शहर में दिन भर फ्री रहेगी ई - रिक्शा यात्री सेवा

-
ई – रिक्शा चालक सवारी ढोने का नही लेंगे किराया
-
छिन्दवाड़ा में अनोखे ढंग से मनाया जा रहा है मजदूर दिवस
♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश –
मजदूर दिवस पर शहर के ई – रिक्शा चालकों का सम्मान कर नगर निगम महापौर विक्रम अहके और अध्यक्ष सोनू मांगो ने स्वयं शहर की सड़कों पर सवारियों को लेकर ई – रिक्शा चलाया और यात्री सेवा की दरअसल ई – रिक्शा यूनियन ने मजदूर दिवस पर सोमवार 1 मई को शहर में दिन भर निशुल्क यात्री सेवा करने का फैसला लिया है शहर के ई- रिक्शा चालक शहर में दिन भर यात्री सेवा देंगे लेकिन किसी से भी किराया नही लेंगे
केवल मजदूर दिवस के लिए यूनियन के इस सेवा का शुभारंभ नगर निगम महापौर विक्रम अहके और निगम अध्यक्ष सोनू मांगो ने खजरी मार्ग से किया इस दौरान उन्होंने सवारियां बैठाकर स्वयं ई – रिक्शा चलाया । ई -रिक्शा यूनियन की इस सेवा से यात्री गद – गद हो गए और कई यात्री तो अचम्भित हो गए कि ई – रिक्शा से उन्हें आज के दिन फ्री सेवा मिली
इस अवसर पर नगर निगम महापौर विक्रम अहके और निगम के अध्यक्ष सोनू मांगो ने कहा कि मजदूर दिवस पर अपने ई – रिक्शा से शहर के भीतर यात्री सेवा देने वाले चालक मजदूरों ने बड़ा दिल दिखाया है उनका हम सम्मान करते है शहर में ई – रिक्शा स्टैंड बनवाने के साथ ही चालको को पहचान उतर और किराया निर्धारण का काम भी जल्द किया जाएगा ई – रिक्शा चालकों का हौसला बढ़ाने के लिए ही हमने स्वयं रिक्शा चलाकर यात्री सेवा दी है जन सेवा ही हमारा ध्येय है हमारे नेता पूर्व मुखयमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ की ही यह प्रेरणा है कि जन सेवा में भागीदारी के लिए शर्म नही श्रम की जरूरत होती है इस अवसर पर ई – रिक्शा ऑटो यूनियन के रमजान खान सहित 30 से ज्यादा चालक अपने ई – रिक्शा सहित मौजूद थे दोनो नेताओ ने कहा कि मजदूर दिवस पर फ्री यात्री सेवा देने वाले चालको को वे व्यक्तिगत तौर पर यात्री सेवा शुल्क का भुगतान करेंगे