Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

MP Election2023- मध्यप्रदेश की 230 सीटों पर एक ही चरण में 17 नवम्बर को मतदान, 3 दिसम्बर को “परिणाम”

केंद्रीय चुनाव आयोग ने की चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, आदर्श आचरण संहिता लागू

Metro City Media

Assembly Elections 2023

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

केंद्रीय चुनाव  आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले “विधानसभा चुनाव”  की तिथियों घोषित कर दी है। मिज़ोरम में 7 नवंबर को एक ही चरण में मतदान करवाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होगा जिसमें से पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को करवाया जाएगा। मध्य प्रदेश में एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। राजस्थान में एक ही चरण में 23 नवंबर को तथा तेलंगाना में भी एक ही चरण में 30 नवंबर को मतदान करवाया जाएगा। सभी पांचों राज्यों में मतगणना चुनाव परिणाम 3 दिसंबर, 2023 को घोषित किए जाएंगे। पांचों राज्यो में “आचार संहिता”आज से ही  लागू  कर दी गई है।

जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मध्य प्रदेश में निर्वाचन आयोग एक चरण में ही 230 सीट के चुनाव कराएगा। 21 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही “नामांकन” शुरू हो जाएगा।  30 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन होगा।  31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 2 नवंबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। 17 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

मध्य प्रदेश में  5.52 करोड़ मतदाता है। इनमें 2.85 करोड़ पुरुष और  2.67 करोड़ महिला वोटर हैं। 18.86 लाख वोटर ऐसे हैं जो पहली बार अपने वोट करेंगे। मध्यप्रदेश में 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के वोटर्स की संख्या 7.12 लाख है।  सौ साल के उम्र के मतदाताओं की संख्या 6,180 है।  सर्विस वोटर्स की संख्या 75,426 है।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस – भाजपा के बीच चुनावी मुकाबला में “क्लोज फाइट” है।पिछले चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 114, भाजपा को 109 और अन्य को 7 सीट मिली थी। यहां 10 सीटों पर हार-  जीत का अंतर 1000 से भी कम था। 8 सीटों पर हार जीत का अंतर 1 से 2 हजार के बीच था। 12 सीटों पर हार जीत का अंतर 2 से 3 हजार के बीच था।

चुनावी तैयारी में मध्य प्रदेश चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी विपक्षी पार्टी कांग्रेस से आगे है। बीजेपी ने अब तक “तीन लिस्ट” जारी  79 “उम्मीदवारों”के नाम घोषित कर दिए हैं। बीजेपी ने तीन “केंद्रीय मंत्रियों” समेत “सात सांसदों” को भी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है। वही चौथी सूची में भी दो “सांसद” के नाम होने की बात कही जा रही है।  कांग्रेस की उम्मीदवार सूची का  इंतजार खत्म होते  नही  दिख रहा है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 103 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग चुकी है  किन्तु सूची “पितृ पक्ष” के बाद आएगी। कहा गया है कि  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  छिंदवाड़ा से  ही चुनाव लड़ेगे। कांग्रेस की पहली सूची में वर्तमान विधायको के नाम होंगे वही दूसरी सूची में हारी हुई सीट के लिए चयनित उम्मीदवार के नाम होने की बात राजनैतिक समीक्षकों ने कही है।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker