छिन्दवाड़ा सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक की बुलेरो ने ले ली महिला की जान, ड्राइवर ने ख़िरसाडोह में कर दी दुर्घटना
तेज गति में था वाहन, लोगों ने जताया पुलिस के सामने आक्रोश

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-
छिन्दवाड़ा -परासिया मार्ग पर शनिवार को सुबह तेज गति बुलेरो वाहन की टक्कर में एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। वाहन सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक जगदीश इडपाची का है। घटना के दौरान अधिकारी वाहन में नही थे। वाहन लेकर ड्राइवर छिन्दवाड़ा जा रहा था कि मार्ग में महिला को कुचल दिया।घटना के बाद ड्राइवर भागने की फिराक में था लेकिन तत्काल ही वहां लोग जमा हो गए और घटना की खबर परासिया पुलिस को की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और वाहन जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में के लिया है।
घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार ख़िरसाडोह में महिला रोड क्रॉस कर रही थी इसी दौरान वह बुलेरो वाहन की चपेट में आ गई। बुलेरो क्रमांक एम पी 28 टी ए 1256 जिला सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में अनुबंध पर है।। जिला समन्वयक जगदीश इडपाची का यह वाहन है। वाहन का ड्रायवर राजा पवार है।जो परासिया के ग्राम सटोटी का निवासी हैं। शनिवार की सुबह जिला समन्वयक ने उसे बुलाया था वह बुलेरो को लेकर छिन्दवाड़ा जा रहा था कि मार्ग में हादसा हो गया।
घटना के बाद परासिया पुलिस ने ड्राइवर राजा पवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। मृतक महिला का नाम चंद्रकली विश्वकर्मा 50 साल निवासी ख़िरसाडोह बताया गया है। घटना के बाद क्षेत्र वासियों ने आक्रोश व्यक्त किया वही मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगवाने के साथ ही चेकिंग पॉइंट बनाने की मांग रखी है। वर्तमान में महादेव मेले के चलते मार्ग पर यात्री और लगेज वाहनो का भारी ट्रैफिक भी है।
परासिया एस डी ओ पी जितेंद्र सिंह जाट ने बताया कि सूचना मिलते ही परासिया पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पंचनामा के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। चालक को अरेस्ट कर उसका एल्कोहलिक टेस्ट भी किया गया है। घटना के समय वाहन में केवल ड्राइवर था जो छिन्दवाड़ा जा रहा था।

















