Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

निर्णायक मोड़ पर चुनाव: प्रचार के अंतिम दिन उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ” योगी आदित्यनाथ” की छिन्दवाड़ा में जनसभा

भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के समर्थन में एक और दिग्गज नेता का छिन्दवाड़ा आगमन

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश –

विधानसभा चुनाव अब निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ गया है। प्रचार के लिए अब केवल दो दिन और मतदान को तीन दिन का ही समय शेष है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन  भाजपा छिन्दवाड़ा में अपने प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के समर्थन में  उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री “योगी आदित्यनाथ”  की बड़ी “जनसभा” करेगी।  उनकी जनसभा  दशहरा मैदान में दोपहर ढाई  बजे होगी।

“योगी आदित्यनाथ” देश के सबसे बड़े 22 करोड़ की आबादी वाले राज्य उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री तो है ही साथ ही देश मे ” हिंदुत्व” का  सबसेआ बड़ा “चेहरा”भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद देश उन्हें अगले प्रधानमंत्री के रूप में भी देखता है। उनके आगमन से भाजपा खेमे में जमकर उत्साह है। उत्तरप्रदेश में उन्होंने अपनी नीतियों से ना केवल माफिया राज को समाप्त किया बल्कि कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर कर जनकल्याण के कार्यो से जय भाजपा विजय भाजपा का नारा बुलंद किया है।

जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ” योगी आदित्यनाथ” विशेष प्लेन से दोपहर 2 बजे छिन्दवाड़ा पहुंचेंगे और ढाई बजे दशहरा मैदान में जनसभा करेंगे। भाजपा ने छिन्दवाड़ा विधानसभा क्षेत्र को बड़े मिशन पर रखा है। बिहार के पूर्व डिप्टी सी एम “सुशील मोदी” छिन्दवाड़ा विधानसभा के चुनाव प्रभारी है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल  लगातार यहां सर्क्रिय  हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी जनसभा की है। अब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ” योगी आदित्यनाथ” छिन्दवाड़ा आ रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू लगातार विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण अंचलों में जनसम्पर्क में लगे हैं। अपने प्रतिद्वन्दी कांग्रेस के दिग्गज ” कमलनाथ”  के छिन्दवाड़ा में 43 साल के 43 सवालों को लेकर उनका फव्वारा चौक महात्मा गांधी स्मारक पर सुबह सवालों के ” सत्याग्रह” का दौर भी चल रहा है।

 


Metro City Media

Metro City Media

Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker