Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

प्रदेश भाजपा ने बिछुआ के प्रियवर सिंह को बनाया छिन्दवाड़ा भाजपा का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष

छिन्दवाड़ा विधानसभा से प्रत्याशी है भाजपा के जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

भाजपा के जिला अध्यक्ष “विवेक बंटी साहू” को छिन्दवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से “प्रत्याशी” बनाए जाने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ” वी डी शर्मा” ने  जिले में संगठन के कामकाजों के लिए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बिछुआ के ” प्रियवर सिंह ठाकुर” को पार्टी का  “कार्यवाहक” जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आज ही ये आदेश जारी किये हैं।भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू का “फ़ोकस” अब पूरी तरह से ” छिन्दवाड़ा विधानसभा चुनाव पर रहेगा। संगठन के कामकाजों की जवाबदारी “प्रियवर सिंह” पर रहेगी।

भाजपा के जिला अध्यक्ष विवेक साहू बंटी बतौर “जिला अध्यक्ष”  गत दिसम्बर में ही तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। चुनाव की तैयारी में  बेहतर प्रबन्धन और रणनीति के चलते उन्हें  ” एक्सटेंशन” मिला हुआ था। किन्तु अब वे जब स्वयं चुनाव मैदान में है तब पार्टी ने संगठन के कामकाजों के लिए “प्रियवर सिंह ठाकुर” को पार्टी का “कार्यवाहक” जिला अध्यक्ष”  बनाया है। प्रियवर सिंह बिछुआ क्षेत्र के है और लगातार पार्टी के जिला महामंत्री की जवाबदारी सम्हालते आए हैं। वर्तमान में वे पार्टी की जिला उपाध्यक्ष थे। भाजपा में एक व्यक्ति एक पद की परंपरा रही है। संभवतः इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

बताया गया कि कार्यवाहक “जिला अध्यक्ष” की सुगबुगाहट लगते ही जिला अध्यक्ष पद के दावेदार सर्क्रिय हो गए थे किंतु पार्टी ने ” कार्यवाहक” जिला अध्यक्ष के लिए “प्रियवर सिंह को चुना है।  कार्यवाहक  जिला अध्यक्ष के लिए योगेश सदारंग, उत्तम ठाकुर , टीकाराम चंद्रवंशी विजय पांडेय, परमजीत विज  के नाम भी थे। किन्तु “समन्वय” के जोड़- तोड़ में “प्रियवर सिंह का नाम फिट बैठा और फैसले पर मुहर लग गई। पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी में मैदान में उतर चुकी है।जिले की सात  में से 6 सीट के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। केवल चौरई का ही फैसला शेष है। जिसका  इंतजार दावेदारों में बना हुआ है।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker