ChindwaraMetro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

गुलाबरा से गाँधीगंज तक दो किलोमीटर का पैदल मार्च, केन्द्रीय मंन्त्री प्रह्लाद पटेल के साथ भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू का धुंआधार जनसंपर्क

मतदान को केवल दस दिन शेष, चुनाव प्रचार अभियान ने पकड़ा जोर

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

विधानसभा चुनाव के लिए “मतदान” को अब केवल दस दिन का समय शेष है। ऐसे में चुनाव प्रचार भी चरम की तरफ बढ़ रहा है। सामूहिक प्रचार की भाजपा की रणनीति में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ भाजपा छिन्दवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने भाजपा की पूरी टीम के साथ नगर के दर्जन भर वार्डो में रैली सहित  जनसंपर्क किया। यह जनसंपर्क लगातार तीन घण्टे तक चला।इस दौरान आम जनों ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल सहित विवेक बंटी साहू का जगह- जगह अभिनदंन कर अपार उत्साह भी  दिखाया है।

भाजपा की इस जनसम्पर्क रैली का श्री गणेश गुलाबरा के  नागद्वार चौक से हुआ और फिर ढोलबाजो, कार्यकर्ताओ के नारों और जय भाजपा विजय भाजपा के उदघोष के साथ नेताओ ने दो किलोमीटर से ज्यादा का पैदल मार्च किया।रैली गुलाबरा मेन रोड, गुलाबरा गली नं. 7, शंकर  मढिया, सत्कार तिराहा,  , इंदिरा तिराहा,, सी.एस. काम्पलेक्स, फब्बारा चौक, अनगढ़ हनुमान मंदिर, मोहबे मार्केट, बुधवारी बाजार, पुराना छापाखाना,, अष्टभुजा मंदिर, ढिमरी मोहल्ला, शारदा चौक, हरिजन गुरूद्वारा, खिरकापुरा चौक, मोक्षधाम रोड, महाकाल मंदिर   पातालेश्वर मंदिर,  त्रिलोकी नगर, दादा दरवार राणा लॉन, चारफाटक, श्याम टाकीज, शनिचरा बाजार होते हुए गांधीगंज पहुंची। मार्ग में दोनो नेताओ ने आमजनों का अभिवादन किया उनसे मुलाकात की और छिन्दवाड़ा में विजय के लिए संकल्प दिलाया।

इस दौरान केन्द्रीय मंन्त्री प्रह्लाद पटेल और भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के साथ सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकताओं ने सामूहिक मार्च कर चुनावी माहौल को बड़ी गति दी है। भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण अंचलों में लगातार घर – घर दस्तक देकर प्रचार पर है। रोज 15 से 20 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर  रहे हैं।इसके साथ ही कमलनाथ के 43 साल पर 43 सवालों का उनका सत्याग्रह भी रोज चल रहा है।

माना जा रहा है कि चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में भाजपा के दिग्गजों की बड़ी जनसभाएं छिन्दवाड़ा में हो सकती है। इनमे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री “योगी आदित्यनाथ” केंद्रीय रक्षा मंत्री “राजनाथ सिंह” सहित अन्य नेताओ का आगमन प्रस्तावित बताया गया है।केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल लगातार छिन्दवाड़ा दौरे पर है। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में वे दौरा कर कार्यकर्ताओ में जोश भर चुके हैं। छिन्दवाड़ा में मंगलवार को उन्होनें “महाजनसंपर्क” अभियान में शहर के वार्डो में पैदल मार्च किया।

इस अवसर पर  हजारो की संख्या में कार्यकर्ताओं के  साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव, विजय झांझरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष योगेश सदारंग, डाक्टर कृष्णा हरजानी  विहिप जिला अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला, भाजपा नेता शिव मालवी, पार्षद संदीप सिंह चौहान, दिनेश मालवी, दीनदयाल मोहने, नितिन खंडेलवाल, अनिल बज, अरविंद राजपूत, श्रीमती सुनीता यादव, अंकित तिवारी, अंकित सोलंकी, मीनू सिंघई, नौशाद भाई, शाहिद भाई, सौरभ ठाकुर, रूपेश मोहबे, श्यामसुंदर चांडक, किशोर पटेल, यश गुप्ता, मोहित साहू, चंचलेश साहू, सन्नी साहू, नारायण बबलू पराते, विनीत साहू, अनिल गढेवाल, योगेश कहार, मनोज चौरे, अजय मंडराह, मनोज मंडराह, प्रतीक दामोदर, अशोक साहू, अजय कुशवाहा, बबलू पांडे, श्रीमती जया पटेल, श्रीमती रानी सूर्यवंशी, बलराम साहू, कुंदन मिगलानी, शनिचरा बाजार एवं गांधीगंज व्यापारी मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित थे।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker