धार्मिक

जैन युवा फेडरेशन ने जिनवाणी स्वाध्याय पर आयोजित की 9 वी राष्ट्रीय विज्ञान वाटिका प्रतियोगिता

निशुल्क है एंट्री , विजेताओं को मिलेंगे पुरुस्कार

Metro City Media

♦ छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश –

मॉं जिनवाणी का   स्वाध्याय जगत  जीवो को सुख शांति का माध्यम बने इस  भावना को लेकर अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन ने  राष्ट्रीय स्तर पर ज्ञान वर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता विज्ञान वाटिका का  आयोजन किया है।
विज्ञान वाटिका के संस्थापक पं. ऋषभ शास्त्री और  प्रचार प्रमुख दीपकराज जैन ने बताया कि इस वर्ष विज्ञान वाटिका का यह नौवां पुष्प है जो जैन विद्धानों द्वारा रचित पूजन एवं स्तुति के आधार पर प्रश्नोत्तरी के रूप में तैयार किया गया है। इसमे  भारत सहित संम्पूर्ण विश्व की सकल जैन समाज के श्रावक – श्राविकाएं हिस्सा ले सकते हैं। अभी तक की आठ प्रतियोगिताओं में तीर्थंकर महावीर एवं उनकी सर्वोदय अहिंसा सहित जैनदर्शन के मुख्य सिद्धातों एवं चारों अनुयोगों की मुख्यता से पूरे देश से लगभग 5 हजार से अधिक परिवारो  के साथ लगभग 35 हजार से अधिक श्रावकगणों ने हिस्सा लेकर जिनागम का स्वाध्याय किया है

यह 9 वी प्रतियोगिता  विज्ञान वाटिका उस्मानपुरा दिल्ली फेडरेशन आमित जैन डीटीडीसी के सहयोग से पूरे देश मे निःशुक्ल रूप से घर घर पहुंचाई जाएगी   पुष्प की विज्ञान वाटिका तीर्थधाम चिदायतान हस्तानपुर एवं उस्मानपुरा फेडरेशन के सयोंजन में आयोजित की गई है।प्रतियोगिता के मुख्य सयोंजक डॉ. विकास शास्त्री बानपुर के साथ जिनशासन सेवक अंबुज जैन, अनिल जैन ब्रह्मपुरी ने बताया की विज्ञान वाटिका की यह प्रतिगोगिता पूर्णतः निःशुक्ल रखी  है  प्रथम विजेता को पं. धानतराय पुरुस्कार 11 हजार रुपये, द्वितीय 3 विजेतओं को पं. भूधरदासजी पुरुस्कार 51 – 51 सौ रुपये की राशि, तृतीय 5 विजेताओं को पं. भागचन्दजी पुरुस्कार 31 – 31 सौ रुपये की राशि, चतुर्थ 11 विजेताओं को पं. वृन्दावनदासजी पुरस्कार 21 – 21 सौ रुपये की राशि, पंचम 31 विजेताओं को पं. दौलतरामजी पुरस्कार 11 – 11 सौ रुपये की राशि एवं छठवां 50 विजेताओं को कविवर संतलालजी पुरुस्कार 5 – 5 सौ रुपये की राशि सहित कुल 101 विजेताओं को विशेष समारोह में सम्मानित किया जावेगा।

सकल जैन समाज के. वीरसागर जैन, पं. अजित शास्त्री, पं. संजय शास्त्री जेबर, पं. विराग शास्त्री, पं. सुरेश शास्त्री, पं. संदीप शास्त्री, पं. संजय शास्त्री सर्वोदय अहिंसा, पं. नागेश शास्त्री, पं. अमित अरिहंत, पं. शुद्धात्म शास्त्री, श्रीमती नूतन जैन, ममता जैन, पं. जिनचन्द शास्त्री, अमित शास्त्री, प्रयंक शास्त्री, मंगलार्थी निखिल जैन, समकित शास्त्री, सयंम शास्त्री, संदेश शास्त्री, हिमांशु जैन, श्वेता जैन सहित समस्त जिनशासन सेवक विज्ञान परिवार ने जैन बंधुओ ,श्रावक – श्राविकाओं सहित धर्म प्रेमियों से प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया है


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker