देश

छिन्दवाड़ा की अनुसूइया उइके छत्तीसगढ़ के बाद अब मणिपुर की नई राज्यपाल

देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

Metro City Media

मुकुन्द सोनी छिन्दवाड़ा – छत्तीसगढ़ की  राज्यपाल  अनुसूइया उइके अब मणिपुर की राज्यपाल होंगी  देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को देश के दर्जन भर से ज्यादा राज्यो में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं  जिसमे छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूइया उइके को छत्तीसगढ़  राज्य से अब मणिपुर राज्य का राज्यपाल बनाया गया है  मणिपुर भारत के पूर्वोत्तर में स्थित  है  इसकी राजधानी इंफाल है  मणिपुर के  उत्तर में नागालैंड और दक्षिण में मिज़ोरम है छत्तीसगढ़ के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने  दो राज्यो के राज्यपाल का इस्तीफा मंजूर करने के बाद नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं इनमे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर का इस्तीफ़ा मंजूर करने के बाद  राज्यपाल रमेश बैस को  महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है  अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी डी मिश्रा लद्दाख के उपराज्यपाल बनाए गए हैं. इसके अलावा महामहिम राष्ट्रपति ने पूर्व वित्त राज्यमंत्री मंत्री शिवप्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल,  राजस्थान के कद्दावर नेता गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया  है पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल,  बिहार के राज्यपाल फागु चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया है हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार के राज्यपाल का कार्यभार दिया गया है. माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके और राज्य की कांग्रेस सरकार के बीच आरक्षण बिल को लेकर बढ़ती तल्खी की वजह से उन्हें छत्तीसगढ़ से अब मणिपुर राज्य का राज्यपाल बनाया गया है उनके स्थान पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल  बिस्वा भूषण हरिचंदन  छत्तीसगढ़  के नए  राज्यपाल बनाए गए हैं  गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूइया उइके मध्यप्रदेश के छिन्दवाड़ा जिले की निवासी हैं  छिन्दवाड़ा के लिए यह बड़े गौरव का विषय है कि छिन्दवाड़ा की बेटी इस शीर्ष पद तक पहुंची हैं  वे  चार साल पहले छत्तीसगढ़ की राज्यपाल बनाई गई थी तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्र सरकार की अनुशंसा पर उनकी नियुक्ति की थी

 महामहिम राष्ट्रपति ने की इन राज्यपालों की नियुक्तियां
  • लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल
  • सिक्किम के राज्यपाल   लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
  •  सी.पी. राधाकृष्णन झारखंड  राज्यपाल
  •  शिव प्रताप शुक्ल हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल
  • असम के राज्यपाल  गुलाब चंद कटारिया
  •  न्यायमूर्ति एस अब्दुल नज़ीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल  बिस्वा भूषण हरिचंदन  छत्तीसगढ़ का राज्यपाल
  • छत्तीसगढ़ की राज्यपाल  अनुसुइया उइके  मणिपुर  राज्यपाल
  • मणिपुर के राज्यपाल  ला गणेशन  नागालैंड राज्यपाल
  • बिहार के राज्यपाल  फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल
  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल  राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल
  • झारखंड के राज्यपाल  रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल
  • ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा अरुणाचल  राज्यपाल को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker